बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ गणना पूरी:1300 ट्रैप कैमरे और 800 से अधिक कर्मचारी 25 दिन तक रहे तैनात

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ गणना पूरी:1300 ट्रैप कैमरे और 800 से अधिक कर्मचारी 25 दिन तक रहे तैनात

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 25 दिन से चल रहा बाघ गणना का कार्य बुधवार को संपन्न हो गया। गणना के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरों को जंगल से हटा लिया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान टाइगर रिजर्व क्षेत्र में व्यापक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई थी। यह बाघ गणना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नौ परिक्षेत्रों में दो चरणों में पूरी की गई। इसके लिए 650 कई स्थानों पर कुल 1300 ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 800 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगातार तैनात रहे। पिछली बाघ गणना में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 165 से अधिक बाघ दर्ज किए गए थे, जिससे यह देश के प्रमुख बाघ आवासों में से एक है। इस बार की गणना के परिणामों को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है। WII भेजा जाएगा डाटा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने जानकारी दी कि 25 दिवसीय बाघ गणना सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। अब कैमरों से प्राप्त डेटा को विश्लेषण के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) भेजा जाएगा। बाघ गणना के अंतिम और आधिकारिक आंकड़े जुलाई 2027 तक जारी होने की संभावना है। टाइगर गणना की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *