Indian Railway: रेलवे स्टेशन में टिकट चेकिंग, 177 यात्रियों को पकड़ा, 185 पर मामला दर्ज

Indian Railway:  रेलवे स्टेशन में टिकट चेकिंग, 177 यात्रियों को पकड़ा, 185 पर मामला दर्ज

Indian Railway: रायपुर मंडल के स्टेशनों से आए दिन शिकायत मिल रही है कि यात्री बिना टिकट के ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इस कारण हर माह रेलवे को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसलिए रायपुर मंडल में लगातार अलग-अलग स्टेशनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाकर, बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों पर कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग अभियान सुबह 8 बजे से 1 बजे तक चलाया गया। जिसमें लोकल पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 177 यात्री पकड़े गए, अनियमित टिकट का 01 यात्री, धूम्रपान करते 01 यात्री, अधिक लगेज का 01 यात्री और 5 यात्री जो फाइन नहीं दे पाए उन्हें रेलवे सुरक्षा बल को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया है।

इस एंबुश टिकट चेकिंग अभियान में कुल 185 मामलों को दर्ज किया गया।यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ, सहित कुल 20 स्टाफ ने मिलकर जांच की।यात्रियों को कर रहे जागरुकटेकिंग के दौरान यात्री डर के कारण रेलवे ट्रेक समेत अन्य जगह भागने लगे।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि टिकट जांच का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना है। यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा के लिए उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *