गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव में गुरुवार शाम आसमानी बिजली गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अटका निवासी नागो साव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नागो साव शाम के समय अपने घर के पीछे बने बाथरूम गए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व मुखिया जीबाधन मंडल ने बताया कि नागो साव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर गहरा दुख आया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव में गुरुवार शाम आसमानी बिजली गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अटका निवासी नागो साव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नागो साव शाम के समय अपने घर के पीछे बने बाथरूम गए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व मुखिया जीबाधन मंडल ने बताया कि नागो साव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर गहरा दुख आया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।


