बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले 2 दिनों से अधिकतर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी रविवार को प्रदेश के 6 जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ साथ तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। शनिवार को करीब सभी जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। पटना बांका, गोपालगंज, मोतिहारी, बगहा, बेतिया, सीतामढ़ी और खगड़िया में तेज बारिश हुई। वहीं, पटना के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। आंधी-बारिश की वजह से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के खेत में लगे गेहूं और मक्के की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं, आंधी और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें… 2 दिन में आंधी-बिजली से 7 की मौत, 10 घायल खराब मौसम में खुली जगह में नहीं जाएं मौसम विज्ञान केंद्र ने खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि तेज हवा और बारिश के समय खुली जगहों में नहीं जाएं। खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मार्च में बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी है। ये दोनों सिस्टम मिलकर वातावरण में अस्थिरता ला रहे हैं। इसके चलते बादल बन रहे हैं और कई जिलों में बारिश हो रही है। हवा की दिशा में बदलाव और नमी बढ़ने से आकाशीय बिजली की स्थिति भी बन रही है। पटना में भी बादल छाए रहेंगे पटना में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात में हल्की ठंड महसूस की जाएगी। बादल छाए रहने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले 2 दिनों से अधिकतर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी रविवार को प्रदेश के 6 जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ साथ तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। शनिवार को करीब सभी जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। पटना बांका, गोपालगंज, मोतिहारी, बगहा, बेतिया, सीतामढ़ी और खगड़िया में तेज बारिश हुई। वहीं, पटना के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। आंधी-बारिश की वजह से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के खेत में लगे गेहूं और मक्के की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं, आंधी और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें… 2 दिन में आंधी-बिजली से 7 की मौत, 10 घायल खराब मौसम में खुली जगह में नहीं जाएं मौसम विज्ञान केंद्र ने खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि तेज हवा और बारिश के समय खुली जगहों में नहीं जाएं। खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मार्च में बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी है। ये दोनों सिस्टम मिलकर वातावरण में अस्थिरता ला रहे हैं। इसके चलते बादल बन रहे हैं और कई जिलों में बारिश हो रही है। हवा की दिशा में बदलाव और नमी बढ़ने से आकाशीय बिजली की स्थिति भी बन रही है। पटना में भी बादल छाए रहेंगे पटना में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात में हल्की ठंड महसूस की जाएगी। बादल छाए रहने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।


