देश के सबसे बड़े टेनिस-बॉल क्रिकेट-मैच का रोमांचक नजारा,VIDEO:शेफाली बग्गा बोलीं-छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया, IPL की तरह चौके-छक्कों पर थिरकीं चीयर गर्ल्स, भोपाल बना चैंपियन

देश के सबसे बड़े टेनिस-बॉल क्रिकेट-मैच का रोमांचक नजारा,VIDEO:शेफाली बग्गा बोलीं-छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया, IPL की तरह चौके-छक्कों पर थिरकीं चीयर गर्ल्स, भोपाल बना चैंपियन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देश के सबसे बड़े लाइट वेट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर के साथ ही मशहूर एंकर शेफाली बग्गा शामिल हुईं। वहीं, मैच के फाइनल मुकाबले में चीयर लीडर्स के साथ ही आकर्षक आतिशबाजी देखने को मिली। आयोजन में हजारों लोगों की भीड़ रही। फाइनल मुकाबला रविवार रात केकेएमजी शारिक तारिक इलेवन भोपाल और मोनू गोहल जोहेब आसिफ फेंस क्लब रायगढ़ के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में केकेएमजी शारिक तारिक इलेवन भोपाल चैंपियन बना। उसने 17 रन से जीत दर्ज किया। यह आयोजन सरकंडा स्थित खेल मैदान में पिछले 15 दिन से स्व. ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में किया जा रहा है। देखिए तस्वीरें… मैच में दिखा IPL का नजारा
मैच के अंतिम दिन और फाइनल मुकाबले में आए अतिथियों-सेलिब्रिटिज और दर्शकों के साथ ही क्रिकेटर्स के स्वागत के लिए आकर्षक लाइटिंग के साथ जोरदार आतिशबाजी की गई। इस भव्य नजारे को देखकर लोग IPL क्रिकेट मैच को याद करने लगे। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शक
आमतौर पर क्रिकेट मैच में इंटरनेशनल मुकाबला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ नजर आती है। लेकिन, यहां मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे और खेल परिसर दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम से पहले और बाद यहां मेन रोड पर जाम की स्थिति बन गई। कड़कड़ाती ठंड में भी रात दो बजे तक रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए लोग स्टेडियम में डटे रहे। देश का सबसे बड़ा लाइट-वेट टेनिस बॉल क्रिकेट-मैच
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान निक्कू भंडारी ने बताया कि जब यह टूर्नामेंट सरकंडा के गर्ल्स स्कूल मैदान शुरु हुआ था, तब नहीं सोचा था कि यह प्रतियोगिता देश का सबसे बड़ा आयोजन होगा। उन्होंने अपनी मां स्व. उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। लेकिन, इन 13 सालों में हर साल नए और वृहद रूप में होता गया। मैच में प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेने और क्रिकेट प्रेमियों का स्नेह मिलने लगा। उन्होंने कहा कि, भव्य आतिशबाजी सहित अन्य व्यवस्थाओं की वजह से बिलासपुरियंस इसे आईपीएल मैच की तरह सेलिब्रेट करते हैं। अब यह मैच लाइट वेट टेनिस बॉल में 11 लाख 11 हजार 111 रुपए की इनामी राशि के साथ देश की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता बन गई है। आयोजन ने बिलासपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया
फाइनल मुकाबले में डिप्टी सीएम अरूण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि यह मैच आईपीएल की तरह हो गया है, जिसे देखने के लिए प्रदेश भर से लोग पहुंचते हैं। इस आयोजन ने बिलासपुर का नाम न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि, राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बनाई है। शेफाली बोलीं- छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया
मैच के फाइनल में मशहूर एंकर शेफाली बग्गा भी शामिल हुईं, उन्होंने जय जोहार…छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया के साथ अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट और स्वस्थ्य शरीर के लिए कोई भी खेल, मेरे दिल के करीब है। हालांकि, क्रिकेट मेरी पहली पसंद है। इसके साथ ही खासकर वो आयोजन जिससे किसी की खास प्रतिभा को सामने लाए वो मुझे बहुत अच्छा लगता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *