IND vs NZ: केएल राहुल का शानदार शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 285 रनों का लक्ष्य

IND vs NZ: केएल राहुल का शानदार शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 285 रनों का लक्ष्य

India vs New Zealand ODI: विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की शतकीय पारी की मदद से राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुक़ाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 285 रनों का लक्ष्य रखा है। राहुल ने मुश्किल वक़्त पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए। अपनी इस पारी में राहुल ने 11 चौके और एक छक्का भी लगाया।

शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने दी बेहतरीन शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 284 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। क्रिस्टन क्लार्क की गेंद पर वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित 38 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।

गिल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी

भारत को कप्तान गिल के रूप में दूसरा झटका लगा जो अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। गिल जैमिसन की गेंद पर मिचेल को आसान सा कैच थमा बैठे। गिल 53 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। इसके थोड़ी देर बाद श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट गए। उन्हें क्रिस्टन क्लार्क ने कप्तान माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट कराया। श्रेयस 17 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए।

जडेजा और केएल राहुल ने टीम को संभाला

भारत को विराट कोहली के रूप में चौथा झटका लगा। कोहली को क्रिस्टन क्लार्क ने 23 रन पर बोल्ड किया। भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में पांचवां झटका लगा। जडेजा और केएल राहुल के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई जिसे माइकल ब्रेसवेल ने तोड़ा। जडेजा 44 गेंदों पर एक चौके की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।

नीतीश रेड्डी ऐसे आउट हुए

इस दौरान केएल राहुल ने 52 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। लगातार झटकों के बाद राहुल ने भारतीय पारी को संभाले रखा। भारत को छठा झटका नीतीश रेड्डी के रूप में लगा। नीतीश रेड्डी 21 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। जकाी फोक्स ने ग्लेन फिलिप्स के हाथीन कैच आउट कराया।

केएल राहुल का 8वां शतक

भारत को हर्षित राणा को रूप में सातवां झटका लगा है। जेडन लेनॉक्स की गेंद पर वे ब्रेसवेल को कैच दे बैठे। हर्षित चार गेंदों पर दो रन बनाए। राहुल ने लेनॉक्स की गेंद पर छक्का लगाकर 87 गेंद पर वनडे करियर का 8वां शतक पूरा किया। यह राजकोट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला वनडे शतक है। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने तीन, काइल जेमीसन, जेडन लेनॉक्स, माइकल ब्रेसवेल और जकाी फोक्स ने एक – एक विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *