जलालाबाद में नाका तोड़ भागे तीन युवक पकड़े:चेकिंग के लिए रोका तो पुलिस कर्मी को भी टक्कर मारकर ‍फरार, बाइक पर नंबर भी नहीं था

जलालाबाद में नाका तोड़ भागे तीन युवक पकड़े:चेकिंग के लिए रोका तो पुलिस कर्मी को भी टक्कर मारकर ‍फरार, बाइक पर नंबर भी नहीं था

जलालाबाद के शहीद उधम सिंह चौक पर पुलिस नाका तोड़ कर भागे बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। सरेबाजार पुलिस ने तीनों युवकों की काबू किया और पुलिस की गाड़ी में थाने ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि युवकों की बाइक पर नंबर भी नहीं था। नशा मुक्त अभियान के तहत नाका लगाकर हो रही चेकिंग जलालाबाद सिटी थाना के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा शहीद उधम सिंह चौंक में 24 घंटे नाकाबंदी की गई है । जहां हर वक्त पुलिस कर्मचारी तैनात है । नशे और गैंस्टरो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा नाकाबंदी बढ़ाई गई है। रुकने का इशारा किया तो टक्कर मारकर भागे हर आने जाने वाले वाहन को चेकिंग के लिए रोका जा रहा है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इसी दौरान आ रहे बाइक पर आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी युवक बिना रुके वहां से भागने लगे। इस दौरन उन्होंने पुलिस कर्मी को टक्कर भी मारी। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें पीछा किया तो भागने के चक्कर में बाइक सवार युवक बाइक से गिर गए। इसमें एक अनाज मंडी के गेट की ओर भाग गया जिसे भी काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बाइक पर नंबर नहीं है । जिसे वेरीफाई किया जा रहा है । जबकि तीनों युवकों को पूछताछ ओर जांच के लिए सिटी थाना लेजाया गया है । जांच दौरान आरोपी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *