कानपुर के घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के रेउना में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुगल रोड पर जाम लगा दिया। वे दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।


