शेखपुरा में ट्रिपल लोड बाइक खड्ड में गिरी:तीन युवक घायल, एक पावापुरी रेफर, हालत गंभीर

शेखपुरा में ट्रिपल लोड बाइक खड्ड में गिरी:तीन युवक घायल, एक पावापुरी रेफर, हालत गंभीर

शेखपुरा में बुधवार को एक बाइक पर तीन लोगों का सफर महंगा पड़ गया। कोरमा थाना अंतर्गत गगौर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में गिर गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान गगौर गांव निवासी शिवनंदन केवट के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार, कल्लू कुमार और गुलशन कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत समिति सदस्य पुजारी कुमार ने 102 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया गया। यहां नीतीश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया है। शिक्षक संजीत कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार अपनी बाइक पर दो किशोरों, कल्लू कुमार और गुलशन कुमार के साथ यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और यह दुर्घटना हुई। इस संबंध में कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नीतीश कुमार की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। शेखपुरा में बुधवार को एक बाइक पर तीन लोगों का सफर महंगा पड़ गया। कोरमा थाना अंतर्गत गगौर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में गिर गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान गगौर गांव निवासी शिवनंदन केवट के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार, कल्लू कुमार और गुलशन कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत समिति सदस्य पुजारी कुमार ने 102 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया गया। यहां नीतीश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया है। शिक्षक संजीत कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार अपनी बाइक पर दो किशोरों, कल्लू कुमार और गुलशन कुमार के साथ यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और यह दुर्घटना हुई। इस संबंध में कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नीतीश कुमार की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *