बक्सर शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित रामरेखा घाट पर रविवार को गंगा नदी में मछली पकड़ने गए तीन युवक डूब गए। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह 41 वर्षीय संजू भर, 20 वर्षीय महावीर चौधरी और 16 वर्षीय आकाश चौधरी रामरेखा घाट पर गंगा में मछली मार रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों भी डूबने लगे और तीनों तेज धारा की चपेट में आ गए। स्थानीय नाविक और आसपास के लोग बचाव कार्य में जुटे घाट पर मौजूद लोगों ने युवकों को डूबते देख शोर मचाया। स्नान कर रहे श्रद्धालु, स्थानीय नाविक और आसपास के लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। कुछ लोगों ने गंगा में छलांग लगाकर तीनों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक 20 वर्षीय महावीर चौधरी और 41 वर्षीय संजू भर की मौत हो चुकी थी। 16 वर्षीय आकाश चौधरी की हालत गंभीर थी। अस्पताल पहुंचते ही मृतकों के परिजनों की चीख-पुकार शुरू आकाश चौधरी को तुरंत बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिसर में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर गमगीन परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर नियंत्रित किया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह हादसा मछली पकड़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। दो मौतों की पुष्टि कर दी गई है, जबकि तीसरे युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। होली से ठीक पहले हुई इस हृदयविदारक घटना से बक्सर शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। रामरेखा घाट पर देखते ही देखते हजारों की भीड़ जुट गई। हर आंख नम थी और माहौल गमगीन। बक्सर शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित रामरेखा घाट पर रविवार को गंगा नदी में मछली पकड़ने गए तीन युवक डूब गए। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह 41 वर्षीय संजू भर, 20 वर्षीय महावीर चौधरी और 16 वर्षीय आकाश चौधरी रामरेखा घाट पर गंगा में मछली मार रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों भी डूबने लगे और तीनों तेज धारा की चपेट में आ गए। स्थानीय नाविक और आसपास के लोग बचाव कार्य में जुटे घाट पर मौजूद लोगों ने युवकों को डूबते देख शोर मचाया। स्नान कर रहे श्रद्धालु, स्थानीय नाविक और आसपास के लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। कुछ लोगों ने गंगा में छलांग लगाकर तीनों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक 20 वर्षीय महावीर चौधरी और 41 वर्षीय संजू भर की मौत हो चुकी थी। 16 वर्षीय आकाश चौधरी की हालत गंभीर थी। अस्पताल पहुंचते ही मृतकों के परिजनों की चीख-पुकार शुरू आकाश चौधरी को तुरंत बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिसर में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर गमगीन परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर नियंत्रित किया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह हादसा मछली पकड़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। दो मौतों की पुष्टि कर दी गई है, जबकि तीसरे युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। होली से ठीक पहले हुई इस हृदयविदारक घटना से बक्सर शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। रामरेखा घाट पर देखते ही देखते हजारों की भीड़ जुट गई। हर आंख नम थी और माहौल गमगीन।


