चावल लोडिंग के दौरान मालगाड़ी का डिब्बा खिसका:चंदिया रोड रेलवे स्टेशन पर गिरने से तीन मजदूर घायल, ट्रक क्षतिग्रस्त

चावल लोडिंग के दौरान मालगाड़ी का डिब्बा खिसका:चंदिया रोड रेलवे स्टेशन पर गिरने से तीन मजदूर घायल, ट्रक क्षतिग्रस्त

उमरिया जिले के चंदिया रोड रेलवे स्टेशन के लोडिंग यार्ड में शनिवार शाम 5 बजे हादसा हो गया। यहां चावल की लोडिंग के दौरान एक मालगाड़ी का डिब्बा अचानक पीछे की ओर खिसक गई, जिसकी चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए। इस दौरान पास खड़ा एक ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, चंदिया स्टेशन के लोडिंग यार्ड में चावल भरने के लिए मालगाड़ी का डिब्बे को गाड़ी रैंक में खड़ा किया गया था। मजदूर ट्रकों से चावल उतारकर डिब्बे में लोड कर रहे थे। इसी काम के दौरान डिब्बा अचानक पीछे की तरफ लुढ़कने लगी। अचानक हुई इस हलचल से मजदूरों का संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिरकर चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची टीम हादसे के बाद घायल तीनों मजदूरों को तुरंत प्राथमिक इलाज दिया गया। घटना की खबर मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे के डीटीआई प्रकाश पयासी ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और अब वहां स्थिति सामान्य है। रेलवे अधिकारियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि वैगन अचानक पीछे कैसे खिसकी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *