अपार्टमेंट पार्किंग में आग लगने से तीन वाहन जले:काला धुंआ देख बाहर भागे लोग, कोई जनहानि नहीं

अपार्टमेंट पार्किंग में आग लगने से तीन वाहन जले:काला धुंआ देख बाहर भागे लोग, कोई जनहानि नहीं

लखनऊ के हजरतगंज स्थित लालबाग इलाके में शनिवार शाम एक अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़े तीन वाहनों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी की जनहानि नहीं हुई है। हजरतगंज के लालबाग स्थित केपी अपार्टमेंट (123/35) की पार्किंग में खड़ी स्कूटी में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी से तेज लपटें उठने लगीं और आग ने बगल में खड़े ऑटो और वैगनआर कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। वाहनों में आग लगने से पार्किंग से काला धुआं उठने लगा। धुआं फैलता देख अपार्टमेंट के लोग एहतियातन बाहर निकल आए। इसी बीच किसी ने हजरतगंज फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मियों ने डिलीवरी होज पाइप बिछाकर राहत कार्य शुरू किया और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आकर स्कूटी, कार और ऑटो का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। एफएसओ राम कुमार रावत के मुताबिक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *