त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पहली घटना: जदिया थाना क्षेत्र के पिलवहा-लक्ष्मीनिया सड़क मार्ग पर पिलवहा वार्ड 5 नवटोलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पिलवहा वार्ड 3 निवासी 18 वर्षीय शंकर कुमार, 22 वर्षीय प्रमोद यादव और वार्ड 7 निवासी 23 वर्षीय अमर कुमार शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद शंकर और प्रमोद को सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया, जबकि अमर को गंभीर हालत में मधेपुरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दूसरी घटना: राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरने नयानगर वार्ड 7 में दीनाभद्री मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े चार युवकों को एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया और वहां से मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों में बिट्टू कुमार, शिवम कुमार, बाबुल कुमार और आभाष मंडल शामिल हैं। राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगलकिशोर ने बताया कि इस मामले में एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल जब्त कर आगे की जांच की जा रही है। तीसरी घटना: त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के खट्टर चौक से लहरनियाँ जाने वाली सड़क पर साइंस कॉलेज मोड़ के पास एक बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हुई। इस हादसे में 19 वर्षीय छात्र पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुपौल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर बैठे रूपेश कुमार को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पहली घटना: जदिया थाना क्षेत्र के पिलवहा-लक्ष्मीनिया सड़क मार्ग पर पिलवहा वार्ड 5 नवटोलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पिलवहा वार्ड 3 निवासी 18 वर्षीय शंकर कुमार, 22 वर्षीय प्रमोद यादव और वार्ड 7 निवासी 23 वर्षीय अमर कुमार शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद शंकर और प्रमोद को सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया, जबकि अमर को गंभीर हालत में मधेपुरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दूसरी घटना: राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरने नयानगर वार्ड 7 में दीनाभद्री मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े चार युवकों को एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया और वहां से मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों में बिट्टू कुमार, शिवम कुमार, बाबुल कुमार और आभाष मंडल शामिल हैं। राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगलकिशोर ने बताया कि इस मामले में एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल जब्त कर आगे की जांच की जा रही है। तीसरी घटना: त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के खट्टर चौक से लहरनियाँ जाने वाली सड़क पर साइंस कॉलेज मोड़ के पास एक बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हुई। इस हादसे में 19 वर्षीय छात्र पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुपौल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर बैठे रूपेश कुमार को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


