जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र के भेलावर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के संबंध में सुधा कुमारी ने बताया कि उनकी बहन ओवैसी कुमारी गांव के मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही अमित कुमार ने रास्ते में उसे रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। ओवैसी कुमारी ने इसका विरोध किया और किसी तरह वहां से हट गई। गाली-गलौज शुरू कर लाठी-डंडों से हमला जब इस घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को मिली, तो वे मंदिर के पास पहुंचे और आरोपी से इस तरह की हरकत का कारण पूछने लगे। परिजनों का आरोप है कि सवाल पूछे जाने पर अमित कुमार और उसके साथ मौजूद लोग भड़क गए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुधा कुमारी के पिता अशोक शर्मा, उनकी बहन ओवैसी कुमारी और उनकी माता को गंभीर चोटें आईं। तीनों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगी हैं। तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। परिवार की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र के भेलावर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के संबंध में सुधा कुमारी ने बताया कि उनकी बहन ओवैसी कुमारी गांव के मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही अमित कुमार ने रास्ते में उसे रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। ओवैसी कुमारी ने इसका विरोध किया और किसी तरह वहां से हट गई। गाली-गलौज शुरू कर लाठी-डंडों से हमला जब इस घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को मिली, तो वे मंदिर के पास पहुंचे और आरोपी से इस तरह की हरकत का कारण पूछने लगे। परिजनों का आरोप है कि सवाल पूछे जाने पर अमित कुमार और उसके साथ मौजूद लोग भड़क गए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुधा कुमारी के पिता अशोक शर्मा, उनकी बहन ओवैसी कुमारी और उनकी माता को गंभीर चोटें आईं। तीनों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगी हैं। तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। परिवार की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


