भागलपुर की सुल्तानगंज पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग और एक युवक शामिल है। इस संबंध में प्रशिक्षु एएसपी Syam Raza ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की। ASP श्याम रजा ने बताया कि छापेमारी के दौरान महादेव कुमार नाम के युवक को अब्जुगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं दो नाबालिगों को भी पुलिस ने पकड़ा, जिनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। आपराधिक इतिहास की भी हो रही जांच प्रशिक्षु एएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नाबालिगों को किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार सहित सुल्तानगंज थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। भागलपुर की सुल्तानगंज पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग और एक युवक शामिल है। इस संबंध में प्रशिक्षु एएसपी Syam Raza ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की। ASP श्याम रजा ने बताया कि छापेमारी के दौरान महादेव कुमार नाम के युवक को अब्जुगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं दो नाबालिगों को भी पुलिस ने पकड़ा, जिनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। आपराधिक इतिहास की भी हो रही जांच प्रशिक्षु एएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नाबालिगों को किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार सहित सुल्तानगंज थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


