आरा में अवैध हथियार के साथ तीन बदमाशों को दबोचा:वरसी मोड़ के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी; देसी कट्टा और बाइक जब्त

आरा में अवैध हथियार के साथ तीन बदमाशों को दबोचा:वरसी मोड़ के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी; देसी कट्टा और बाइक जब्त

भोजपुर के तरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के वरसी मोड़ के पास की गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है, जबकि घटना में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के धनगांव निवासी नीतीश कुमार पासवान, उसी गांव के निवासी राजेश कुमार उर्फ बिट्टू कुमार चन्द्रवंशी तथा आकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि, ‘तरारी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वरसी मोड़ के आसपास तीन संदिग्ध बदमाश अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपितों से अवैध हथियार रखने के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान जारी एसपी ने बताया कि छापेमारी का नेतृत्व तरारी थानाध्यक्ष पंकज चौरसिया कर रहे थे। पुलिस टीम की सतर्कता से एक संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी तरारी थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में पुलिस ने दो अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। भोजपुर के तरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के वरसी मोड़ के पास की गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है, जबकि घटना में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के धनगांव निवासी नीतीश कुमार पासवान, उसी गांव के निवासी राजेश कुमार उर्फ बिट्टू कुमार चन्द्रवंशी तथा आकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि, ‘तरारी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वरसी मोड़ के आसपास तीन संदिग्ध बदमाश अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपितों से अवैध हथियार रखने के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान जारी एसपी ने बताया कि छापेमारी का नेतृत्व तरारी थानाध्यक्ष पंकज चौरसिया कर रहे थे। पुलिस टीम की सतर्कता से एक संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी तरारी थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में पुलिस ने दो अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *