गैस रिसाव से एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलसे:मधेपुरा के मुरलीगंज में घटना, हायर सेंटर अस्पताल रेफर

गैस रिसाव से एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलसे:मधेपुरा के मुरलीगंज में घटना, हायर सेंटर अस्पताल रेफर

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में रविवार शाम करीब 7 बजे गैस रिसाव के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। घटना के बाद तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह घटना तब हुई जब परिवार के सदस्य एक कमरे में बैठे थे। मिथुन कुमार ने अपनी पत्नी मंजू कुमारी को चाय बनाने के लिए कहा। मंजू कुमारी ने जैसे ही गैस चूल्हे पर चाय बनाने के लिए माचिस जलाई, पहले से ऑन रेगुलेटर से रिस रही गैस ने आग पकड़ ली। आशंका है कि रेगुलेटर किसी बच्चे ने ऑन कर दिया था। इस हादसे में मुरलीगंज वार्ड 14 निवासी मिथुन कुमार, उनकी पत्नी मंजू कुमारी और मिथुन की भाभी आरती देवी घायल हो गईं। मिथुन की मां बिंदुल देवी ने घटना की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि तीनों खतरे से बाहर हैं, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में रविवार शाम करीब 7 बजे गैस रिसाव के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। घटना के बाद तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह घटना तब हुई जब परिवार के सदस्य एक कमरे में बैठे थे। मिथुन कुमार ने अपनी पत्नी मंजू कुमारी को चाय बनाने के लिए कहा। मंजू कुमारी ने जैसे ही गैस चूल्हे पर चाय बनाने के लिए माचिस जलाई, पहले से ऑन रेगुलेटर से रिस रही गैस ने आग पकड़ ली। आशंका है कि रेगुलेटर किसी बच्चे ने ऑन कर दिया था। इस हादसे में मुरलीगंज वार्ड 14 निवासी मिथुन कुमार, उनकी पत्नी मंजू कुमारी और मिथुन की भाभी आरती देवी घायल हो गईं। मिथुन की मां बिंदुल देवी ने घटना की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि तीनों खतरे से बाहर हैं, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *