एक अकेले हिप्पो के आगे तीन शेरों की नहीं चली, डरकर नदी से भागने को हुए मजबूर

एक अकेले हिप्पो के आगे तीन शेरों की नहीं चली, डरकर नदी से भागने को हुए मजबूर

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है और उसे सबसे खतरनाक जानवरों में गिना जाता है। आमतौर पर जंगल के अधिकांश जानवर शेर से डरते हैं और उससे दूरी बनाए रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेर को भी डर लग सकता है? सुनने में यह अजीब जरूर लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पुराने वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसमें एक अकेले हिप्पो ने तीन शेरों को डराकर भगा दिया।

अकेले हिप्पो से घबरा गए तीन शेर

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन शेर नदी में मौजूद होते हैं। इसी दौरान अचानक एक हिप्पो तेजी से उनकी ओर आता है। हिप्पो को अपनी तरफ बढ़ते देख तीनों शेर घबरा जाते हैं और नदी से बाहर भागने लगते हैं।

एक अकेले हिप्पो ने नदी से खदेड़ दिए तीन शेर

वीडियो में आगे दिखता है कि हिप्पो तेज़ी से शेरों का पीछा करता है और उन्हें नदी से बाहर खदेड़ देता है। तीन शेर हिप्पो के डर से दुम दबाकर भागते नजर आते हैं। इस हैरान करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई बार शेयर किया जा चुका है और लोगों को यह काफी पसंद भी आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *