Karnataka में चीनी मिल के बॉयलर में विस्फोट, तीन लोगों की मौत

Karnataka में चीनी मिल के बॉयलर में विस्फोट, तीन लोगों की मौत

बेलगावी जिले में एक चीनी मिल के बॉयलर में बुधवार को विस्फोट हो जाने के बाद कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, मराकुंबी स्थित इनामदार चीनी मिल में यह घटना घटी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान अक्षय टोपाडे, दीपक मुन्नोली और सुदर्शन बनोशी के रूप में हुई है।

बेलगावी ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक के. रामाराजन ने बताया कि यह हादसा अपराह्न दो बजे हुआ और इसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *