नागौर में नेशनल हाईवे-58 पर घने कोहरे के कारण स्कॉर्पियो और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।यह हादसा सुरपालिया बस स्टैंड के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, घायलों को सुरपालिया में प्राथमिक उपचार देने के बाद नागौर रेफर किया गया है।


