वाटर पार्क के होली मिलन समारोह में चली गोली:पत्रकार समेत 3 घायल, भोजपुरी गायक रोशन रोही अरेस्ट; घायल बोला- बाउंसरों की भीड़ ने हमला किया

वाटर पार्क के होली मिलन समारोह में चली गोली:पत्रकार समेत 3 घायल, भोजपुरी गायक रोशन रोही अरेस्ट; घायल बोला- बाउंसरों की भीड़ ने हमला किया

नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटपुरा गांव स्थित स्मार्ट सिटी वाटर पार्क में आयोजित ‘रंग बरसे होली मिलन समारोह’ में फायरिंग हुई है। कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद भोजपुरी गायक रोशन रोही के बाउंसरों और कुछ मेहमानों के सुरक्षाकर्मियों ने खुलेआम फायरिंग और रोड़ेबाजी शुरू कर दी। हिंसक झड़प में कवरेज करने गए एक पत्रकार सहित तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गायक रोशन रोही समेत मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 20 राउंड फायरिंग से दहला इलाका घायल पत्रकार ऋषिकेश ने बताया कि वे होली मिलन कार्यक्रम के निमंत्रण पर वाटर पार्क पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल था और सड़क से ही गोलीबारी शुरू हो गई थी। जैसे ही मैंने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना चाहा, स्थानीय लड़कों और बाउंसरों की भीड़ ने मुझ पर हमला कर दिया। उन्होंने मेरे दोनों मोबाइल छीन लिए और जमकर रोड़ेबाजी की। करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी है। घायल ने बताया है कि मैं वहां से जान बचा कर भागा हूं। अगर मैं नहीं भागता तो मेरी मौत हो जाती। राहगीर को लगी गोली, पत्रकार-चालक भी जख्मी हिंसा में तीन लोग मुख्य रूप से घायल हुए हैं। बासोचक गांव के रहने वाले सुबेलाल कुमार ने बताया कि वह अपने खेत से काम कर लौट रहे थे, तभी अचानक एक गोली उनके पैर में लग गई। सदर डीएसपी-वन नूरुल हक ने बताया कि घायलों में पत्रकार ऋषिकेश, एक 19 साल का युवक और एक गाड़ी का ड्राइवर शामिल है जिसके सिर पर चोट आई है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बिना अनुमति के हो रहा था कार्यक्रम, 4 हथियार जब्त सदर डीएसपी नूरुल हक ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह ‘अनधिकृत’ था और इसका कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था। डीएसपी ने पुष्टि की कि गायक के बाउंसरों और कुछ मेहमानों के निजी सुरक्षाकर्मियों की ओर से फायरिंग की गई है। पुलिस ने मौके से चार हथियार बरामद किए हैं और तीन क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त किया है। गायक और गेस्ट के बाउंसरों ने फायरिंग की है। मेन गेट पर पुलिस अभी तैनात है। पुलिस ने की घेराबंदी, आरोपियों की धरपकड़ जारी घटना के बाद पुलिस ने वाटर पार्क की घेराबंदी कर दी है। डीएसपी नूरुल हक ने कहा कि हमने गायक रोशन रोही को पकड़कर थाने भेज दिया है। मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाटर पार्क के अंदर मौजूद हर व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। बाहर से आए गाड़ी और बाउंसरों की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस वाटर पार्क के मुख्य द्वार पर तैनात है और साक्ष्य संकलन के साथ-साथ अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटपुरा गांव स्थित स्मार्ट सिटी वाटर पार्क में आयोजित ‘रंग बरसे होली मिलन समारोह’ में फायरिंग हुई है। कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद भोजपुरी गायक रोशन रोही के बाउंसरों और कुछ मेहमानों के सुरक्षाकर्मियों ने खुलेआम फायरिंग और रोड़ेबाजी शुरू कर दी। हिंसक झड़प में कवरेज करने गए एक पत्रकार सहित तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गायक रोशन रोही समेत मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 20 राउंड फायरिंग से दहला इलाका घायल पत्रकार ऋषिकेश ने बताया कि वे होली मिलन कार्यक्रम के निमंत्रण पर वाटर पार्क पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल था और सड़क से ही गोलीबारी शुरू हो गई थी। जैसे ही मैंने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना चाहा, स्थानीय लड़कों और बाउंसरों की भीड़ ने मुझ पर हमला कर दिया। उन्होंने मेरे दोनों मोबाइल छीन लिए और जमकर रोड़ेबाजी की। करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी है। घायल ने बताया है कि मैं वहां से जान बचा कर भागा हूं। अगर मैं नहीं भागता तो मेरी मौत हो जाती। राहगीर को लगी गोली, पत्रकार-चालक भी जख्मी हिंसा में तीन लोग मुख्य रूप से घायल हुए हैं। बासोचक गांव के रहने वाले सुबेलाल कुमार ने बताया कि वह अपने खेत से काम कर लौट रहे थे, तभी अचानक एक गोली उनके पैर में लग गई। सदर डीएसपी-वन नूरुल हक ने बताया कि घायलों में पत्रकार ऋषिकेश, एक 19 साल का युवक और एक गाड़ी का ड्राइवर शामिल है जिसके सिर पर चोट आई है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बिना अनुमति के हो रहा था कार्यक्रम, 4 हथियार जब्त सदर डीएसपी नूरुल हक ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह ‘अनधिकृत’ था और इसका कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था। डीएसपी ने पुष्टि की कि गायक के बाउंसरों और कुछ मेहमानों के निजी सुरक्षाकर्मियों की ओर से फायरिंग की गई है। पुलिस ने मौके से चार हथियार बरामद किए हैं और तीन क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त किया है। गायक और गेस्ट के बाउंसरों ने फायरिंग की है। मेन गेट पर पुलिस अभी तैनात है। पुलिस ने की घेराबंदी, आरोपियों की धरपकड़ जारी घटना के बाद पुलिस ने वाटर पार्क की घेराबंदी कर दी है। डीएसपी नूरुल हक ने कहा कि हमने गायक रोशन रोही को पकड़कर थाने भेज दिया है। मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाटर पार्क के अंदर मौजूद हर व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। बाहर से आए गाड़ी और बाउंसरों की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस वाटर पार्क के मुख्य द्वार पर तैनात है और साक्ष्य संकलन के साथ-साथ अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *