भोजपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक को पटना रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर बनी हुई है। पहली घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के पास की है। जहां ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही महिला से टकरा गई। इसके बाद परिजन दोनों घायलों इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना भेजा गया गया है। महिला पैदल जा रही थी घायलों में उदवंतनगर के ज्ञानचक गांव निवासी नारायण यादव का पुत्र रामबाबू(17) और पिपरा गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी सुजीता कुमारी(25) शामिल है। रामबाबू अपने गांव से गड़हनी की ओर जा रहे थे। जबकि सुजीता कुमारी पैदल कसाप से अपने गांव जा रही थी। इस बीच ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दूसरी घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव की है। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान अलीपुर गांव निवासी सतन सिंह के पुत्र आकाश कुमार(18) के तौर पर हुई है। मेला देखने जा रहा था। भोजपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक को पटना रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर बनी हुई है। पहली घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के पास की है। जहां ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही महिला से टकरा गई। इसके बाद परिजन दोनों घायलों इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना भेजा गया गया है। महिला पैदल जा रही थी घायलों में उदवंतनगर के ज्ञानचक गांव निवासी नारायण यादव का पुत्र रामबाबू(17) और पिपरा गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी सुजीता कुमारी(25) शामिल है। रामबाबू अपने गांव से गड़हनी की ओर जा रहे थे। जबकि सुजीता कुमारी पैदल कसाप से अपने गांव जा रही थी। इस बीच ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दूसरी घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव की है। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान अलीपुर गांव निवासी सतन सिंह के पुत्र आकाश कुमार(18) के तौर पर हुई है। मेला देखने जा रहा था।


