अवैध ढुलाई कर रहे तीन हाइवा को पकड़ा, 2400 सीएफटी बालू जब्त

अवैध ढुलाई कर रहे तीन हाइवा को पकड़ा, 2400 सीएफटी बालू जब्त

भास्कर न्यूज | रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए गुरुवार को पतरातू क्षेत्र में कार्रवाई की गई। खनन विभाग के खान निरीक्षक राहुल कुमार ने 12:30 बजे औचक जांच की। इस दौरान पतरातू थानान्तर्गत रेलवे फाटक के पास सौंदा की ओर से आते हुए तीन बालू लदे हाइवा को पकड़ा। तीनों में करीब 2400 सीएफटी बालू लोड था। तीनों हाइवा की जांच के क्रम में बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया। इसके बाद वाहनों को बालू खनिज सहित जब्त किया गया। वाहन मालिक, चालक तथा अन्य संलिप्त लोगों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति, खान एवं खनिज पतरातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस दौरान वहां के चालक फरार हो गए। भास्कर न्यूज | रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए गुरुवार को पतरातू क्षेत्र में कार्रवाई की गई। खनन विभाग के खान निरीक्षक राहुल कुमार ने 12:30 बजे औचक जांच की। इस दौरान पतरातू थानान्तर्गत रेलवे फाटक के पास सौंदा की ओर से आते हुए तीन बालू लदे हाइवा को पकड़ा। तीनों में करीब 2400 सीएफटी बालू लोड था। तीनों हाइवा की जांच के क्रम में बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया। इसके बाद वाहनों को बालू खनिज सहित जब्त किया गया। वाहन मालिक, चालक तथा अन्य संलिप्त लोगों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति, खान एवं खनिज पतरातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस दौरान वहां के चालक फरार हो गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *