सीकर में आज से RPSC की सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा शुरू हो चुकी है। आज पहले दिन की पहली पारी सुबह 11 से 1 बजे तक है। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों ने केंद्र में प्रवेश करने से पहले अपने नोजपिन,हाथों की चूड़ियां,चुन्नी उतारी। सीकर के एसके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में तीन महिला अभ्यर्थी कुछ सेकेंड की देरी से पहुंची लेकिन गेट बंद हो चुका था। ऐसे में उन्होंने करीब 10 से 15 मिनट तक वहां खड़े रहकर स्टाफ से रिक्वेस्ट की लेकिन एंट्री नहीं मिली। बता दें कि सीकर में रविवार और सोमवार को पहली पारी 11 से 1 और दूसरी पारी दोपहर 3 से 5 बजे तक की रहेगी। सीकर में परीक्षा के लिए कुल 37 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें कुल 24 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। हर केंद्र पर दो वीडियोग्राफर भी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 7 फ्लाइंग टीम बनाई गई है। जो केंद्र पर जाकर जांच करेगी। परीक्षा में कोई कैंडिडेट नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 10 लाख से 10 करोड रुपए का जुर्माना और 10 साल की जेल की सजा होगी। यदि कोई कार्मिक भी शामिल रहता है तो उसे भी यही सजा मिलेगी।


