प्रयागराज में 20, 21 और 22 फरवरी 2026 को मण्डलीय फल, सब्जी और पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीनेत्र, अध्यक्ष लोक सेवा आयोग ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में सुरेश कुमार यादव, प्रभारी मोती लाल उद्यान इकाई, राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज को सभी वर्गों में ओवरऑल चैम्पियन घोषित किया गया। उन्हें चुनौती कप और ₹21,000 की धनराशि दी गई।
द्वितीय स्थान पर श्री शिव कुमार मौर्या, प्रभारी बैण्ड स्टैण्ड उद्यान इकाई, राजकीय उद्यान, प्रयागराज रहे। उन्हें शील्ड और ₹11,000 दिए गए।
तृतीय स्थान पर आकांक्षा पाल, प्रभारी सर्किट हाउस उद्यान इकाई, प्रयागराज रहीं। उन्हें शील्ड और ₹5,100 की धनराशि दी गई। प्रदर्शनी में जज के रूप में कार्य करने वाले वैज्ञानिकों और पूर्व उद्यान विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न फूल, सजावटी पौधे और उनसे बनी कलाकृतियाँ लोगों की रचनात्मकता और मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल फूलों की नहीं, बल्कि धैर्य और परिश्रम की भी प्रदर्शनी है। उन्होंने आयोजन की सराहना की और सुझाव दिया कि आगे से प्रदर्शनी तीन दिन के बजाय पाँच दिन की की जाए। बच्चों के लिए उद्यान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई जाए। पार्क में विशेष प्रजाति के पौधे और ऊँचे स्थानों पर कैक्टस लगाए जाएँ। डॉ. वीरेन्द्र सिंह, मुख्य उद्यान विशेषज्ञ ने कहा कि दिए गए सुझावों को आगे की प्रदर्शनी में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा और पार्क को और सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहली बार इस प्रदर्शनी में भाग लिया और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से उन्हें खुशी हुई। बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने के लिए फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रतियोगिता भी रखी गई। चित्रकला में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में कर्णिका (तेलियरगंज, प्रयागराज) और 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग में हुमा अक्स (झूंसी, प्रयागराज) को प्रथम पुरस्कार मिला। फोटोग्राफी में ओवरऑल प्रथम पुरस्कार काजल उपाध्याय (कटरा, प्रयागराज) को मिला। अधीक्षक, राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज ने बताया कि प्रदर्शनी 26 वर्गों में आयोजित की गई थी। प्रथम पुरस्कार ₹300 और द्वितीय पुरस्कार ₹200 नकद दिए गए। जो प्रतिभागी 24 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय में आकर अपने पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन वी.के. सिंह, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, खुशरूबाग, प्रयागराज द्वारा किया गया। अंत में सभी को धन्यवाद दिया गया।


