गयाजी में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन:100 से अधिक कलाकारों की होगी प्रस्तुति, सिंगर जावेद अली आएंगे; 23 फूड स्टॉल लगाए जाएंगे

गयाजी में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन:100 से अधिक कलाकारों की होगी प्रस्तुति, सिंगर जावेद अली आएंगे; 23 फूड स्टॉल लगाए जाएंगे

गयाजी में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव की आज से शुरुआत हो रही है। महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन का दावा है कि इस वर्ष महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय रंग देने की पूरी कोशिश की गई है, जहां देश-विदेश के कलाकार अपनी कला और संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव से एक दिन पहले 21 जनवरी को ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। गुरुवार 22 जनवरी की शाम 5 बजे महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होगी। कारीगरों को वैश्विक पहचान 23 जनवरी को विशेष आकर्षण के रूप में Magadh Sutra की ओर से फैशन कलेक्शन प्रस्तुत किया जाएगा। यह कलेक्शन मगध की पारंपरिक वस्त्र परंपरा, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है। इसमें करीब 15 स्थानीय बुनकरों की भागीदारी रही है। उद्देश्य साफ है पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार से जोड़ना और कारीगरों को वैश्विक पहचान दिलाना। महोत्सव में इस वर्ष 100 से अधिक स्थानीय कलाकारों का चयन किया गया है। पांच देशों के विदेशी कलाकार भी अपनी पारंपरिक नृत्य कला से दर्शकों को रूबरू कराएंगे। पहले दिन वियतनाम-थाईलैंड, दूसरे दिन लाओस-श्रीलंका और अंतिम दिन जापान के कलाकार मंच संभालेंगे। बॉलीवुड संगीत प्रेमियों के लिए भी खास इंतजाम है। पहले दिन जावेद अली, दूसरे दिन रूप कुमार राठौर और अंतिम दिन भूमि त्रिवेदी अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरेंगी। फूड स्टॉल लगाए जाएंगे कालचक्र मैदान में व्यंजन मेला भी लगेगा। इसमें 23 फूड स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहां बिहार समेत कई राज्यों के प्रसिद्ध लजीज व्यंजन मिलेंगे। इसके साथ ग्राम श्री मेला का आयोजन होगा, जिसमें 76 स्टॉल पर हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। 10 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। 24 जनवरी को महिला महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें गायन, नृत्य, जूडो-कराटे, नृत्य नाटिका, निबंध प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर और मटका दौड़ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन सतर्क है। कालचक्र मैदान में 24×7 मेडिकल कैंप लगाया गया है। कंट्रोल रूम संचालित है। मैदान और आसपास के इलाकों में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। गयाजी में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव की आज से शुरुआत हो रही है। महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन का दावा है कि इस वर्ष महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय रंग देने की पूरी कोशिश की गई है, जहां देश-विदेश के कलाकार अपनी कला और संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव से एक दिन पहले 21 जनवरी को ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। गुरुवार 22 जनवरी की शाम 5 बजे महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होगी। कारीगरों को वैश्विक पहचान 23 जनवरी को विशेष आकर्षण के रूप में Magadh Sutra की ओर से फैशन कलेक्शन प्रस्तुत किया जाएगा। यह कलेक्शन मगध की पारंपरिक वस्त्र परंपरा, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है। इसमें करीब 15 स्थानीय बुनकरों की भागीदारी रही है। उद्देश्य साफ है पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार से जोड़ना और कारीगरों को वैश्विक पहचान दिलाना। महोत्सव में इस वर्ष 100 से अधिक स्थानीय कलाकारों का चयन किया गया है। पांच देशों के विदेशी कलाकार भी अपनी पारंपरिक नृत्य कला से दर्शकों को रूबरू कराएंगे। पहले दिन वियतनाम-थाईलैंड, दूसरे दिन लाओस-श्रीलंका और अंतिम दिन जापान के कलाकार मंच संभालेंगे। बॉलीवुड संगीत प्रेमियों के लिए भी खास इंतजाम है। पहले दिन जावेद अली, दूसरे दिन रूप कुमार राठौर और अंतिम दिन भूमि त्रिवेदी अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरेंगी। फूड स्टॉल लगाए जाएंगे कालचक्र मैदान में व्यंजन मेला भी लगेगा। इसमें 23 फूड स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहां बिहार समेत कई राज्यों के प्रसिद्ध लजीज व्यंजन मिलेंगे। इसके साथ ग्राम श्री मेला का आयोजन होगा, जिसमें 76 स्टॉल पर हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। 10 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। 24 जनवरी को महिला महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें गायन, नृत्य, जूडो-कराटे, नृत्य नाटिका, निबंध प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर और मटका दौड़ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन सतर्क है। कालचक्र मैदान में 24×7 मेडिकल कैंप लगाया गया है। कंट्रोल रूम संचालित है। मैदान और आसपास के इलाकों में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *