15 से 17 मई तक होगा तीन दिवसीय भदोही महोत्सव:खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कालीन उद्योग और कृषि उत्पादों को मिलेगा मंच

15 से 17 मई तक होगा तीन दिवसीय भदोही महोत्सव:खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कालीन उद्योग और कृषि उत्पादों को मिलेगा मंच

भदोही महोत्सव सोसाइटी द्वारा भदोही में 15 से 17 मई तक तीन दिवसीय भदोही महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को नगर के इंदिरा मिल चौराहे स्थित जीवनदीप अस्पताल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। सोसाइटी के अध्यक्ष और फिल्म निर्माता-निर्देशक कृष्ण मिश्र ने बताया कि इस बार के भदोही महोत्सव में सरकार भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि इस आयोजन को सरकारी सहयोग भी मिल रहा है। सोसाइटी के सचिव और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. गुप्ता ने बताया कि भदोही महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी और यह आयोजन 2026 तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार के जुड़ने से महोत्सव को और व्यापक पहचान मिलेगी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने के लिए विशेष मंच भी प्रदान किया जाएगा, जिसमें कालीन उद्योग और कृषि उत्पादों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। सोसाइटी के उपाध्यक्ष जाबिर बाबू अंसार ने महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों का लक्ष्य है कि इस महोत्सव के माध्यम से भदोही की सांस्कृतिक और व्यापारिक पहचान को और मजबूत किया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *