होटल ले गए, कमरे में बंधक बनाकर 3 दरिंदों ने किया 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

होटल ले गए, कमरे में बंधक बनाकर 3 दरिंदों ने किया 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक 15 साल की किशोरी के साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया। अनुसूचित जाति की 15 साल की किशोरी को 3 लोग नशीला पदार्थ सुंघाकर होटल के अंदर ले गए। जहां 2 युवकों और एक किशोर ने हाथ-पैर बांधकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

Banda Crime: बांदा में किशोरी के साथ रेप

किशोरी के विरोध करने पर तीनों ने किशोरी को जमकर पीटा और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ SC-ST और पाक्सो एक्ट समेत सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

UP News In Hindi: क्या था पूरा मामला

दरअसल, अपनी सहेली के साथ मंगलवार की देर शाम किशोरी दवा लेने के लिए बांदा रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर गई थी। दवा लेने के बाद किशोरी की सहेली अपने घर चली गई और किशोरी चाट खाने के लिए नजदीक की एक दुकान पर ही रुक गई। इसी दौरान बाइक से आए 2 युवक और एक किशोर ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाया। इसके बाद अर्ध बेहोशी की हालत में बदमाश किशोरी को बाइक पर बैठाकर कस्बे के स्टेशन रोड स्थित होटल के अंदर ले गए।

Uttar Pradesh News in Hindi: कौन हैं आरोपी

आरोप है कि गिरवां कस्बा निवासी 18 साल महेश कुशवाहा, 19 साल के शक्ति सिंह और 15 साल के किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी देर रात किशोरी को बदहवास हालत में केन नहर पुल के पास देर रात छोड़ कर फरार हो गए।

Crime News in Hindi: मामले में ASP ने क्या कहा?

जैसे-तैसे किशोरी वहां से अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद किशोरी के पिता उसे लेकर थाने आए और मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित किशोरी के मुताबिक, होटल के कमरे में बंधक बनाकर 3 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले को लेकर ASP शिवराज ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *