कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब भारतीय खाद्य निगम (FCI) का एक खाली ट्रक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में कटिहार से मनिहारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मनिहारी से कटिहार आ रही एक बाइक पर सवार तीनों युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल हाल ही में गुजरात से काम कर लौटा था मृतकों की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर बेल टोला निवासी नितेश कुमार उरांव (20), राजीव कुमार (19) और राहुल (19) के रूप में हुई है। ये तीनों आपस में चचेरे भाई थे। परिजनों ने बताया कि राहुल हाल ही में गुजरात से काम कर लौटा था और अपने भाइयों नितेश और राजीव को कटिहार स्टेशन छोड़ने जा रहा था, जो मजदूरी के लिए गुजरात जाने वाले थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। SDPO बोले-पर्याप्त रोशनी न होने से हादसा कटिहार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि ट्रक गलत दिशा में चल रहा था और घटनास्थल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई। उन्होंने पुष्टि की कि इस दुर्घटना में तीन युवकों की जान गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब भारतीय खाद्य निगम (FCI) का एक खाली ट्रक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में कटिहार से मनिहारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मनिहारी से कटिहार आ रही एक बाइक पर सवार तीनों युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल हाल ही में गुजरात से काम कर लौटा था मृतकों की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर बेल टोला निवासी नितेश कुमार उरांव (20), राजीव कुमार (19) और राहुल (19) के रूप में हुई है। ये तीनों आपस में चचेरे भाई थे। परिजनों ने बताया कि राहुल हाल ही में गुजरात से काम कर लौटा था और अपने भाइयों नितेश और राजीव को कटिहार स्टेशन छोड़ने जा रहा था, जो मजदूरी के लिए गुजरात जाने वाले थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। SDPO बोले-पर्याप्त रोशनी न होने से हादसा कटिहार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि ट्रक गलत दिशा में चल रहा था और घटनास्थल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई। उन्होंने पुष्टि की कि इस दुर्घटना में तीन युवकों की जान गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


