गयाजी रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने आज स्टेशन परिसर में कार्रवाई की। ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत तीन संविदाकर्मियों को 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹19,800 है। रेसुब पोस्ट गया की टीम उनि जावेद इकबाल के नेतृत्व में स्टेशन के वाशिंग पिट और कोचिंग डिपो क्षेत्र में नियमित गश्ती कर रही थी। इस टीम में प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, शशि शेखर, अमित कुमार, देवेंद्र प्रसाद सहित अन्य जवान शामिल थे। रेसुब सीआईबी गया, सीपीडीएस गया और जीआरपी थाना गया के पुलिसकर्मी भी इस संयुक्त अभियान का हिस्सा थे। तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखे गश्ती के दौरान पुलिस टीम को तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए। शक होने पर उन्हें कोचिंग डिपो परिसर में पोल संख्या MBH/4 और MBH/5 के बीच घेराबंदी कर रोक लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जहानाबाद के दीपक कुमार (28), गया के रहने वाले गोरेलाल कुमार (25) और सुभाष कुमार (27) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग और झोलों से कुल 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे दिल्ली से महाबोधि एक्सप्रेस के जरिए शराब लेकर आए थे और ट्रेन के पैंट्री कार में वेंडिंग का काम करते हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को जीआरपी थाना गया लाया गया। उनि जावेद इकबाल के लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 86/2026 दर्ज किया गया है। यह मामला बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत पंजीकृत किया गया है। रेलवे आरपीएफ थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि रेलवे परिसरों में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। गयाजी रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने आज स्टेशन परिसर में कार्रवाई की। ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत तीन संविदाकर्मियों को 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹19,800 है। रेसुब पोस्ट गया की टीम उनि जावेद इकबाल के नेतृत्व में स्टेशन के वाशिंग पिट और कोचिंग डिपो क्षेत्र में नियमित गश्ती कर रही थी। इस टीम में प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, शशि शेखर, अमित कुमार, देवेंद्र प्रसाद सहित अन्य जवान शामिल थे। रेसुब सीआईबी गया, सीपीडीएस गया और जीआरपी थाना गया के पुलिसकर्मी भी इस संयुक्त अभियान का हिस्सा थे। तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखे गश्ती के दौरान पुलिस टीम को तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए। शक होने पर उन्हें कोचिंग डिपो परिसर में पोल संख्या MBH/4 और MBH/5 के बीच घेराबंदी कर रोक लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जहानाबाद के दीपक कुमार (28), गया के रहने वाले गोरेलाल कुमार (25) और सुभाष कुमार (27) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग और झोलों से कुल 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे दिल्ली से महाबोधि एक्सप्रेस के जरिए शराब लेकर आए थे और ट्रेन के पैंट्री कार में वेंडिंग का काम करते हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को जीआरपी थाना गया लाया गया। उनि जावेद इकबाल के लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 86/2026 दर्ज किया गया है। यह मामला बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत पंजीकृत किया गया है। रेलवे आरपीएफ थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि रेलवे परिसरों में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।


