पूर्णिया GMCH में 24 घंटे में तीन बच्चे लापता:महिला चोरों ने लालच देकर उठाया, तीनों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

पूर्णिया GMCH में 24 घंटे में तीन बच्चे लापता:महिला चोरों ने लालच देकर उठाया, तीनों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

पूर्णिया शहर में अलग-अलग घटनाओं में लापता हुए तीन बच्चों को फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली है। तीनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार को सौंप दिया। पहली घटना- 10 साल की बच्ची GMCH में भटकी नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर डैनी निवासी प्रमोद राव की 10 साल की बेटी रंजू कुमारी GMCH में इलाज के दौरान भटक गई थी। परिजन बच्ची को दिखाने आए थे, लेकिन इसी बीच वह अस्पताल परिसर से निकलकर भटकते हुए गिरजा चौक पहुंच गई। व हां मौजूद कुछ युवकों की नजर रोती हुई बच्ची पर पड़ी। पूछताछ करने पर बच्ची सही जानकारी नहीं दे सकी, जिसके बाद युवकों ने मानवता दिखाते हुए उसे के.हाट थाना पहुंचा दिया। इसी बीच फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी को सूचना दी गई। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए परिजनों से संपर्क किया और बच्ची को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया।

दूसरी घटना- लालच देकर बच्चों को किया अगवा GMCH के ऑल पीओपी वार्ड की है, जहां इलाजरत गुड़िया देवी (35) के दो छोटे बच्चे लक्ष्मी कुमारी (3) और शुभम कुमार (4) को दो महिला चोर बहला-फुसलाकर ले गई थीं। दोनों महिलाएं फर्जी रिश्तेदार बनकर वार्ड में घुसी थीं और महज 10 मिनट में बच्चों को लेकर फरार हो गईं। पीड़िता की बड़ी बेटी शिवानी कुमारी (8) ने बताया कि, महिलाओं ने 210 रुपये देने का लालच देकर बच्चों को बाहर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर भी वे बच्चों को जबरन लेकर चली गईं। काफी देर तक बच्चे वापस नहीं लौटे तो परिवार ने खोजबीन शुरू की और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों बच्चों को किया बरामद घटना की जानकारी मिलते ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी और के.हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और छानबीन तेज की गई। पुलिस की सक्रियता के बाद दोनों मासूम बच्चों को बीते 11 फरवरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई में तीनों बच्चे सुरक्षित मिल गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए अस्पताल प्रशासन को भी सतर्क रहने की जरूरत है। तीनों बच्चों के सकुशल मिलने से परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। पूर्णिया शहर में अलग-अलग घटनाओं में लापता हुए तीन बच्चों को फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली है। तीनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार को सौंप दिया। पहली घटना- 10 साल की बच्ची GMCH में भटकी नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर डैनी निवासी प्रमोद राव की 10 साल की बेटी रंजू कुमारी GMCH में इलाज के दौरान भटक गई थी। परिजन बच्ची को दिखाने आए थे, लेकिन इसी बीच वह अस्पताल परिसर से निकलकर भटकते हुए गिरजा चौक पहुंच गई। व हां मौजूद कुछ युवकों की नजर रोती हुई बच्ची पर पड़ी। पूछताछ करने पर बच्ची सही जानकारी नहीं दे सकी, जिसके बाद युवकों ने मानवता दिखाते हुए उसे के.हाट थाना पहुंचा दिया। इसी बीच फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी को सूचना दी गई। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए परिजनों से संपर्क किया और बच्ची को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया।

दूसरी घटना- लालच देकर बच्चों को किया अगवा GMCH के ऑल पीओपी वार्ड की है, जहां इलाजरत गुड़िया देवी (35) के दो छोटे बच्चे लक्ष्मी कुमारी (3) और शुभम कुमार (4) को दो महिला चोर बहला-फुसलाकर ले गई थीं। दोनों महिलाएं फर्जी रिश्तेदार बनकर वार्ड में घुसी थीं और महज 10 मिनट में बच्चों को लेकर फरार हो गईं। पीड़िता की बड़ी बेटी शिवानी कुमारी (8) ने बताया कि, महिलाओं ने 210 रुपये देने का लालच देकर बच्चों को बाहर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर भी वे बच्चों को जबरन लेकर चली गईं। काफी देर तक बच्चे वापस नहीं लौटे तो परिवार ने खोजबीन शुरू की और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों बच्चों को किया बरामद घटना की जानकारी मिलते ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी और के.हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और छानबीन तेज की गई। पुलिस की सक्रियता के बाद दोनों मासूम बच्चों को बीते 11 फरवरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई में तीनों बच्चे सुरक्षित मिल गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए अस्पताल प्रशासन को भी सतर्क रहने की जरूरत है। तीनों बच्चों के सकुशल मिलने से परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *