कोंडागांव में आकाशीय बिजली गिरी:बेमौसम बारिश-आंधी के बीच तीन मवेशियों की मौत

कोंडागांव में आकाशीय बिजली गिरी:बेमौसम बारिश-आंधी के बीच तीन मवेशियों की मौत

कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत बेतबेड़ा के जंगल क्षेत्र में शुक्रवार शाम बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जंगल में चर रहे मवेशियों पर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। योजनाओं के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी क्षतिपूर्ति हो सके। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शासन की योजनाओं के तहत पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *