बदायूं में सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 5 हजार 660 रुपये नकद, सट्टे की पर्चियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने साहू गेस्ट हाउस के सामने मायादेव मेडिकल स्टोर के पास छापेमारी की। मौके से तीनों आरोपियों को सट्टे का कारोबार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान सत्यदेव पुत्र प्रेमबाबू, चन्दन साहू पुत्र प्रेमबाबू साहू और प्रेमबाबू साहू पुत्र सोहनलाल के रूप में हुई है। ये सभी मोहल्ला चौधरी सराय, लालता प्रसाद मंदिर वाली गली, थाना कोतवाली के निवासी हैं। पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ जुआ निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


