सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर जिले के ताजपुर-बख्तियारपुर फोर लेन पर खतरनाक रूप से बाइक स्टंटबाजी के वायरल वीडियो के आधार पर ट्रैफिक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बाइकों को जब्त किया है। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद एक बाइक को जब्त किया गया और जांच की गई। जांच में सामने आया कि मुसरीघरारी काली मंदिर के पास एक गैराज में अवैध रूप से तेज रफ्तार वाली बाइकों को मॉडिफाइड किया जाता है। यहां ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनील कांत द्वारा छापेमारी की गई। जहां से दो और बाइक को जब्त किया गया। बाइकों में रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट भी नहीं पाया गया है। सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर जिले के ताजपुर-बख्तियारपुर फोर लेन पर खतरनाक रूप से बाइक स्टंटबाजी के वायरल वीडियो के आधार पर ट्रैफिक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बाइकों को जब्त किया है। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद एक बाइक को जब्त किया गया और जांच की गई। जांच में सामने आया कि मुसरीघरारी काली मंदिर के पास एक गैराज में अवैध रूप से तेज रफ्तार वाली बाइकों को मॉडिफाइड किया जाता है। यहां ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनील कांत द्वारा छापेमारी की गई। जहां से दो और बाइक को जब्त किया गया। बाइकों में रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट भी नहीं पाया गया है।


