भोजपुर के कोईवलर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर बांध के पास गैस वेंडर के सुपरवाइजर को गोली मारकर लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी कोईलवर थाना क्षेत्र के सकडडी गांव निवासी विष्णु महतो का बेटा कुश कुमार और कटकैरा गांव निवासी शंभुलाल राय का बेटा अभिषेक कुमार है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल,दो मोबाइल,जख्मी का आधार कार्ड, पैन कार्ड,जन आरोग्य कार्ड,ATM कार्ड,लूटी गई रकम से दस हजार रुपये बरामद किए गए है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है। सदर सीडीपीओ टू रंजीत कुमार बताया कि जख्मी 19 जनवरी की शाम गैस एजेंसी का पैसा कलेक्शन कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर बांध के समीप पहुंचे, तभी अचानक तीन अलग-अलग बाइक पर सवार छह हथियारबंद बदामाश वहां आ धमके। विरोध करने पर बदमाशों ने मारी थी गोली बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर गोली चला दी। गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने उनके पास मौजूद गैस कलेक्शन के बैग से 55 हजार रुपए नगद लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके के सभी बदमाश से पूछताछ कर काफी मशक्कत के बाद इस मामले का खुलासा किया गया है। अभिषेक कुमार को पहले गिरफ्तार किया गया,इसके बाद उसकी निशानदेही पर कुश को धर दबोचा गया। इसके साथ एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। तीनों से पूछताछ करने के बाद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल को भी बरामद किया गया है। लूट की घटना के बाद पकड़े गए तीनों आरोपियों को पांच–पांच हजार रुपया दिया गया था। बाकी लूट के रुपए को खर्च कर दिया गया था। एक स्थानीय लाइनर भी है, जिसे चिह्नित कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। भोजपुर के कोईवलर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर बांध के पास गैस वेंडर के सुपरवाइजर को गोली मारकर लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी कोईलवर थाना क्षेत्र के सकडडी गांव निवासी विष्णु महतो का बेटा कुश कुमार और कटकैरा गांव निवासी शंभुलाल राय का बेटा अभिषेक कुमार है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल,दो मोबाइल,जख्मी का आधार कार्ड, पैन कार्ड,जन आरोग्य कार्ड,ATM कार्ड,लूटी गई रकम से दस हजार रुपये बरामद किए गए है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है। सदर सीडीपीओ टू रंजीत कुमार बताया कि जख्मी 19 जनवरी की शाम गैस एजेंसी का पैसा कलेक्शन कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर बांध के समीप पहुंचे, तभी अचानक तीन अलग-अलग बाइक पर सवार छह हथियारबंद बदामाश वहां आ धमके। विरोध करने पर बदमाशों ने मारी थी गोली बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर गोली चला दी। गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने उनके पास मौजूद गैस कलेक्शन के बैग से 55 हजार रुपए नगद लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके के सभी बदमाश से पूछताछ कर काफी मशक्कत के बाद इस मामले का खुलासा किया गया है। अभिषेक कुमार को पहले गिरफ्तार किया गया,इसके बाद उसकी निशानदेही पर कुश को धर दबोचा गया। इसके साथ एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। तीनों से पूछताछ करने के बाद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल को भी बरामद किया गया है। लूट की घटना के बाद पकड़े गए तीनों आरोपियों को पांच–पांच हजार रुपया दिया गया था। बाकी लूट के रुपए को खर्च कर दिया गया था। एक स्थानीय लाइनर भी है, जिसे चिह्नित कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


