पूर्णिया में हर्ष फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार:एक मैगजीन और खोखा बरामद, डीजे पर डांस के दौरान युवक को लगी थी गोली

पूर्णिया में हर्ष फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार:एक मैगजीन और खोखा बरामद, डीजे पर डांस के दौरान युवक को लगी थी गोली

पूर्णिया के जानकीनगर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हुई है। गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने इस मामले में से जुड़े तीनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है। घटनास्थल से एक मैगजीन और खोखा बरामद हुआ है। घटना लादूगढ़ पंचायत के सोनपुर गांव की है। पकड़े गए युवकों की पहचान राजेश कुमार, गौरव कुमार और मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। तीनों मधेपुरा जिले के लक्ष्मीपुर के रहने वाले हैं। हर्ष फायरिंग में सतीश कुमार सोनपुर वार्ड-8 का रहने वाला है। आनन-फानन में युवक को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

शादी समारोह में फायरिंग जख्मी सतीश कुमार मंडल ने बताया कि गांव में बीती रात पड़ोसी ज्ञानचंद मंडल की बेटी काजल कुमारी की शादी थी। बारात मधेपुरा जिले के लक्ष्मीपुर से आ रहा था। दुल्हा विकास कुमार मंडप पर बैठे थे। इसी बीच डीजे पर बज रहे भोजपुरी गानों पर बारातियों का डांस शुरू हुआ। नाच गाने के दौरान बारातियों की ओर से आए एक युवक ने अचानक कमर से पिस्टल निकालकर हर्ष फायरिंग कर दी। पिस्टल से निकली बुलेट जांघ में जा लगी। गोली आर-पार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची घटना की सूचना मिलते ही जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान और बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम मौके पर पहुंचे। मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूर्णिया के जानकीनगर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हुई है। गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने इस मामले में से जुड़े तीनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है। घटनास्थल से एक मैगजीन और खोखा बरामद हुआ है। घटना लादूगढ़ पंचायत के सोनपुर गांव की है। पकड़े गए युवकों की पहचान राजेश कुमार, गौरव कुमार और मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। तीनों मधेपुरा जिले के लक्ष्मीपुर के रहने वाले हैं। हर्ष फायरिंग में सतीश कुमार सोनपुर वार्ड-8 का रहने वाला है। आनन-फानन में युवक को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

शादी समारोह में फायरिंग जख्मी सतीश कुमार मंडल ने बताया कि गांव में बीती रात पड़ोसी ज्ञानचंद मंडल की बेटी काजल कुमारी की शादी थी। बारात मधेपुरा जिले के लक्ष्मीपुर से आ रहा था। दुल्हा विकास कुमार मंडप पर बैठे थे। इसी बीच डीजे पर बज रहे भोजपुरी गानों पर बारातियों का डांस शुरू हुआ। नाच गाने के दौरान बारातियों की ओर से आए एक युवक ने अचानक कमर से पिस्टल निकालकर हर्ष फायरिंग कर दी। पिस्टल से निकली बुलेट जांघ में जा लगी। गोली आर-पार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची घटना की सूचना मिलते ही जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान और बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम मौके पर पहुंचे। मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *