नाकाबंदी के दौरान कार में 24 कार्टून परिवहन करते तीन गिरफ्तार

नाकाबंदी के दौरान कार में 24 कार्टून परिवहन करते तीन गिरफ्तार

देलवाड़ा. पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गुरुवार को एक कार से 24 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

देलवाड़ा थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा टोल नाका नेगड़िया पर औचक नाकाबंदी की गई। चेकिंग के दौरान नाथद्वारा की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर कार के अंदर से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 24 कार्टन (कुल 272 बोतलें) बरामद हुए।

बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में कार में सवार नारायण लाल मीणा निवासी वली कला खजूरी, हितेश सेवक हिरण मगरी सेक्टर 14 उदयपुर और मुकेश सालवी निवासी शिव नगर गोवर्धन विलास उदयपुर तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाकर आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *