कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: गोपाल विहार, आदित्य आवास, नम्रता आवास, त्रिवेणी आवास, कृष्णा नगर, अटवाल नगर, अल्फा कॉम्प्लेक्स, बारां रोड, 80 फीट रोड, अटवाल नगर 1,2, सुखमणि जिम, कच्ची बस्ती, नम्रता आवास, ब्रिगेडियर पार्थ, गणेशपुरी धाम, भेरू बाबा मंदिर, न्यू गोपाल विहार इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: झालावाड़ रोड, गोरधनपुरा, कोटड़ी, एईएन (बी-2) कार्यालय के पास, तिलक नगर, भोई मोहल्ला, फकीरों का मौहल्ला, महादेव मंदिर रेगर मौहल्ला, डॉ. के. लाल के पास, जमाल चौक, गणेश चौक, नूरी चौक, कागजी की मस्जिद, जमना पान वाली गली, कोटड़ी सब्जी-मंडी, कन्या छात्रावास, कुरंजा रोड, करणी विकास समिति, बजरंग दाल-मिल रोड, कोटड़ी पुलिस चौकी और शीतला माता मंदिर के पास के इलाकों की साढे तीन घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: रोड नं. 1, 2 ,बीएसएनएल कार्यालय, कोटा दाल मिल क्षेत्र के आसपास की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक: जेके नगर, रिलायन्स टावर, मल्टीमेटल, मल्टीमेटल स्टाफ कॉलोनी, न्यू मोटर मार्केट, दास पेट्रोल पंप, अमूल गोदाम, स्वास्तिक ग्लास, कोटा दाल मिल, सूर्य नगर, नागपाल बस्ती, लोहा कॉम्प्लेक्स, इंदिरा बस्ती, अंबेडकर नगर, मोदी रेजीडेंसी, चंबल औद्योगिक क्षेत्र, मल्टीमेटल के सामने, सूरसागर -1, 2, 3 इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


