गुरुग्राम में लूट और हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:ईंट-पत्थरों से हमला कर वादरात को दिया अंजाम, मोबाइल लेकर हुए थे फरार

गुरुग्राम में लूट और हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:ईंट-पत्थरों से हमला कर वादरात को दिया अंजाम, मोबाइल लेकर हुए थे फरार

गुरुग्राम जिले में मोबाइल लूट के दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने 13 जनवरी की रात युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला किया था। बता दे कि घटना 14 जनवरी को सामने आई, जब गंभीर रूप से घायल युवक को गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पीड़ित की एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) प्राप्त की। डॉक्टरों ने पीड़ित को आगे के इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर करने की सलाह दी। पीजीआई रोहतक में मौत 16 जनवरी को पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने पीड़ित को बयान देने के लिए अयोग्य बताया। बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई है।पुलिस ने मृतक की पहचान 28 वर्षीय बीरबल ओरान के रूप में की, जो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के फागुलिन गांव का रहने वाला था। घायल अवस्था में मिला था 17 जनवरी को पुलिस मृतक के नाथूपुर स्थित किराए के कमरे पर पहुंची, जहां उसके परिजन मिले। मृतक की बहन ने लिखित शिकायत में बताया कि बीरबल डीएलएफ फेज-2 क्षेत्र में हाउसकीपिंग का काम करता था। शिकायत के अनुसार, बीरबल 14 जनवरी को गली में घायल अवस्था में पड़ा मिला था। गंभीर चोटों के कारण मौत इस दौरान उसे एम्बुलेंस से पहले सरकारी अस्पताल गुरुग्राम और फिर पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। इस शिकायत के आधार पर थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। तीन आरोपी गिरफ्तार गुरुग्राम पुलिस ने तकार्रवाई करते हुए 19 जनवरी को नाथूपुर बिहारी मंडी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान नरेश कुमार (24), राजू कुमार झा (28) और विपिन कुमार (23) के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 13 जनवरी की रात शराब ठेके के पास मोबाइल लूट के दौरान उन्होंने बीरबल पर ईंट-पत्थरों से हमला किया था। बता दे कि आरोपी नरेश कुमार के खिलाफ पहले भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *