सहारनपुर में मोबाइल झपटमारी के तीन आरोपी अरेस्ट:मोबाइल बरामद, दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

सहारनपुर में मोबाइल झपटमारी के तीन आरोपी अरेस्ट:मोबाइल बरामद, दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

सहारनपुर में मोबाइल झपटमारी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए गुरुवार शाम थाना सदर बाजार पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से झपटे गए वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। यह कार्रवाई बीते कल 28 जनवरी को हुई एक झपटमारी की घटना के संबंध में की गई है। बेहट रोड मित्तर नर्सरी निवासी अशिता पुत्री राजेंद्र ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जब वह बेहट अड्डे से कमिश्नर कार्यालय की ओर जा रही थीं, तब कमिश्नर आवास के सामने अज्ञात व्यक्तियों ने उनके हाथ से वीवो मोबाइल फोन छीन लिया था।
एसएसपी के निर्देश पर थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विनोद विहार के पास एक खाली मैदान से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान रामनगर, थाना कोतवाली देहात निवासी बंटी पुत्र अतर सिंह, गुरदेश पुत्र हरपाल और टीनू उर्फ सुनील पुत्र हरिराम के रूप में हुई है। तीनों को कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बंटी के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी और आयुध अधिनियम से संबंधित कई पुराने मामले दर्ज हैं। गुरदेश भी पहले चोरी और संबंधित धाराओं में कई बार गिरफ्तार हो चुका है। टीनू उर्फ सुनील की भूमिका भी इस वारदात में सक्रिय पाई गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, सुमित तोमर, प्रवीण त्यागी और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल थे। पुलिस अब इन आरोपियों से अन्य झपटमारी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *