पटना- शिक्षक गुरु एम रहमान को गोली मारने की धमकी:ऑफिस में घुसकर कहा- कोचिंग बंद कर दो, CCTV में कैद आरोपी

पटना- शिक्षक गुरु एम रहमान को गोली मारने की धमकी:ऑफिस में घुसकर कहा- कोचिंग बंद कर दो, CCTV में कैद आरोपी

पटना में बिहार पुलिस, बीपीएससी की तैयारी करने वाले फेमस शिक्षक गुरु एम रहमान को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा कि अज्ञात युवक ने कोचिंग में घुसकर गोली मारने और कोचिंग बंद करवाने की धमकी दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। धमकी देने वाले युवक की तस्वीर कोचिंग में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को CCTV फुटेज भी सौंप दी गई है। जानकारी के अनुसार, गुरु एम रहमान गोपाल मार्केट स्थित अपने कोचिंग संस्थान “अदम्या अपिति गुरुकुल” चलाते हैं। उन्होंने पीरबहोर थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि 11 फरवरी 2026 को करीब शाम 4 बजे एक व्यक्ति उनके ऑफिस में घुस आया। आरोपी ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। कोचिंग बंद करने को कहा। इस दौरान आरोपी ने अभद्र और भड़काऊ भाषा का भी इस्तेमाल किया। कोचिंग के बच्चों-स्टाफ ने समझाकर बाहर निकाला शिकायत के मुताबिक, आरोपी लगातार धमकी देता रहा। कोचिंग में मौजूद छात्रों और स्टाफ ने किसी तरह समझा-बुझाकर उसे बाहर निकाला। घटना के बाद कोचिंग संचालक और स्टाफ में डर का माहौल है। पीरबहोर थाना में मामला दर्ज गुरु एम रहमान ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पीरबहोर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पटना में बिहार पुलिस, बीपीएससी की तैयारी करने वाले फेमस शिक्षक गुरु एम रहमान को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा कि अज्ञात युवक ने कोचिंग में घुसकर गोली मारने और कोचिंग बंद करवाने की धमकी दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। धमकी देने वाले युवक की तस्वीर कोचिंग में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को CCTV फुटेज भी सौंप दी गई है। जानकारी के अनुसार, गुरु एम रहमान गोपाल मार्केट स्थित अपने कोचिंग संस्थान “अदम्या अपिति गुरुकुल” चलाते हैं। उन्होंने पीरबहोर थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि 11 फरवरी 2026 को करीब शाम 4 बजे एक व्यक्ति उनके ऑफिस में घुस आया। आरोपी ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। कोचिंग बंद करने को कहा। इस दौरान आरोपी ने अभद्र और भड़काऊ भाषा का भी इस्तेमाल किया। कोचिंग के बच्चों-स्टाफ ने समझाकर बाहर निकाला शिकायत के मुताबिक, आरोपी लगातार धमकी देता रहा। कोचिंग में मौजूद छात्रों और स्टाफ ने किसी तरह समझा-बुझाकर उसे बाहर निकाला। घटना के बाद कोचिंग संचालक और स्टाफ में डर का माहौल है। पीरबहोर थाना में मामला दर्ज गुरु एम रहमान ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पीरबहोर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *