समस्तीपुर में माले नेता को जान से मारने की धमकी:पार्टी के नेताओं ने की बैठक, कहा- पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो 16 अप्रैल को करेंगे विरोध-प्रदर्शन

समस्तीपुर में माले नेता को जान से मारने की धमकी:पार्टी के नेताओं ने की बैठक, कहा- पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो 16 अप्रैल को करेंगे विरोध-प्रदर्शन

कब्रिस्तान घेराबंदी और कब्रिस्तान में लगे पेड़ की अवैध कटाई कर बेचे जाने का मुद्दा उठाने वाले भाकपा माले के नेता समीम मंसूरी को गोली मारने की धमकी मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को समीम मंसूरी के आवास पर भाकपा-माले अंगार घाट पंचायत कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिला स्थायी समिति के सदस्य महावीर पोद्दार भी शामिल हुए। बैठक में समीम मंसूरी को धमकी दिए जाने के मामले की निंदा की गई। समीम मंसूरी भाकपा माले अंगार घाट पंचायत कमेटी के सचिव और उजियारपुर प्रखंड कमेटी सदस्य भी हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। अगर आगे भी कार्रवाई नहीं की गई तो 16 अप्रैल को पार्टी के कार्यकर्ता अंगार घाट थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ‘समीम मंसूरी की बढ़ती लोकप्रियता से असमाजिक तत्व परेशान हैं’ बैठक में शामिल भाकपा माले के नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व पार्टी के नेता समीम मंसूरी की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि धमकी देने की घटना को पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने प्रशासन ने न्याय और कार्रवाई की मांग की। वहीं, बैठक में शामिल समीम मंसूरी ने कहा कि तत्कालीन कब्रिस्तान कमिटी के दिवंगत मोहम्मद मंजूर आलम के समय कब्रिस्तान में 1700 पेड़ लगाए गए थे, जिसे वर्तमान सचिव अनवर अहमद मुन्ना की ओर से अवैध रूप से काटककर बेच दिया गया है। इसकी जगह नए पेड़ भी नहीं लगाए गए हैं। मंसूरी ने कहा कि कब्रिस्तान की लाखों की संपत्ति का गबन का मामला है। इसी मुद्दे को उठाने को लेकर मुझे गोली मारकर हत्या कराने की धमकी दी गई है। उन्होंने वक्फ बोर्ड और समस्तीपुर जिला समाहर्ता से अंगार घाट कब्रिस्तान की लाखों रुपए की संपत्ति के गबन किये जाने के मामले की उच्चस्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। 7 अप्रैल को अंगारघाट के एक दुकान पर दी गई थी धमकी समीम मंसूरी को 7 अप्रैल को उस वक्त गोली मारने की धमकी दी गई थी, जब वे अंगारघाट चौक पर एक जूते-चप्पल की दुकान पर गए थे। इसी दौरान गांव के तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया था और गाली-गलौज करने लगे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने समीम मंसूरी को गोली मारने की धमकी दी। धमकी के बाद समीम मंसूरी ने समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह से मिलकर आवेदन दिया था और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अंगार घाट थाना प्रभारी हिमांशु कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन पीड़ित पक्ष की ओर से दिया गया है। चूंकि मामला दो पड़ोसियों के बीच का है और कब्रिस्तान से जुड़ा हुआ है इसलिए इस मामले में अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। कब्रिस्तान घेराबंदी और कब्रिस्तान में लगे पेड़ की अवैध कटाई कर बेचे जाने का मुद्दा उठाने वाले भाकपा माले के नेता समीम मंसूरी को गोली मारने की धमकी मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को समीम मंसूरी के आवास पर भाकपा-माले अंगार घाट पंचायत कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिला स्थायी समिति के सदस्य महावीर पोद्दार भी शामिल हुए। बैठक में समीम मंसूरी को धमकी दिए जाने के मामले की निंदा की गई। समीम मंसूरी भाकपा माले अंगार घाट पंचायत कमेटी के सचिव और उजियारपुर प्रखंड कमेटी सदस्य भी हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। अगर आगे भी कार्रवाई नहीं की गई तो 16 अप्रैल को पार्टी के कार्यकर्ता अंगार घाट थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ‘समीम मंसूरी की बढ़ती लोकप्रियता से असमाजिक तत्व परेशान हैं’ बैठक में शामिल भाकपा माले के नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व पार्टी के नेता समीम मंसूरी की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि धमकी देने की घटना को पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने प्रशासन ने न्याय और कार्रवाई की मांग की। वहीं, बैठक में शामिल समीम मंसूरी ने कहा कि तत्कालीन कब्रिस्तान कमिटी के दिवंगत मोहम्मद मंजूर आलम के समय कब्रिस्तान में 1700 पेड़ लगाए गए थे, जिसे वर्तमान सचिव अनवर अहमद मुन्ना की ओर से अवैध रूप से काटककर बेच दिया गया है। इसकी जगह नए पेड़ भी नहीं लगाए गए हैं। मंसूरी ने कहा कि कब्रिस्तान की लाखों की संपत्ति का गबन का मामला है। इसी मुद्दे को उठाने को लेकर मुझे गोली मारकर हत्या कराने की धमकी दी गई है। उन्होंने वक्फ बोर्ड और समस्तीपुर जिला समाहर्ता से अंगार घाट कब्रिस्तान की लाखों रुपए की संपत्ति के गबन किये जाने के मामले की उच्चस्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। 7 अप्रैल को अंगारघाट के एक दुकान पर दी गई थी धमकी समीम मंसूरी को 7 अप्रैल को उस वक्त गोली मारने की धमकी दी गई थी, जब वे अंगारघाट चौक पर एक जूते-चप्पल की दुकान पर गए थे। इसी दौरान गांव के तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया था और गाली-गलौज करने लगे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने समीम मंसूरी को गोली मारने की धमकी दी। धमकी के बाद समीम मंसूरी ने समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह से मिलकर आवेदन दिया था और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अंगार घाट थाना प्रभारी हिमांशु कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन पीड़ित पक्ष की ओर से दिया गया है। चूंकि मामला दो पड़ोसियों के बीच का है और कब्रिस्तान से जुड़ा हुआ है इसलिए इस मामले में अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *