बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार को जान से मारने की धमकी:सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट कर धमकाया, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज

बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार को जान से मारने की धमकी:सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट कर धमकाया, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस संबंध में पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार को एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी के माध्यम से गोली मारने की धमकी दी गई। संबंधित यूजर ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि टिप्पणी में उन्हें जान से मारने की धमकी के साथ-साथ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें पहले भी ऐसी धमकियां मिली हैं, लेकिन इस बार सीधे गोली मारने की बात कही गई, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में वैचारिक असहमति सामान्य है, लेकिन इस तरह की धमकी और अभद्र भाषा स्वीकार्य नहीं है। प्रवक्ता ने मामले की लिखित शिकायत पटना के कोतवाली थाने में दी है, जिसमें संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट का विवरण और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं। आरोपियों की पहचान करेगी पुलिस कोतवाली थाने के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि बीजेपी प्रवक्ता की ओर से बुधवार को लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि साइबर सेल की सहायता से आरोपी की पहचान की जाएगी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी आवश्यक जानकारी मांगी जा सकती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल माध्यम से दी गई धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस संबंध में पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार को एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी के माध्यम से गोली मारने की धमकी दी गई। संबंधित यूजर ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि टिप्पणी में उन्हें जान से मारने की धमकी के साथ-साथ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें पहले भी ऐसी धमकियां मिली हैं, लेकिन इस बार सीधे गोली मारने की बात कही गई, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में वैचारिक असहमति सामान्य है, लेकिन इस तरह की धमकी और अभद्र भाषा स्वीकार्य नहीं है। प्रवक्ता ने मामले की लिखित शिकायत पटना के कोतवाली थाने में दी है, जिसमें संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट का विवरण और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं। आरोपियों की पहचान करेगी पुलिस कोतवाली थाने के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि बीजेपी प्रवक्ता की ओर से बुधवार को लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि साइबर सेल की सहायता से आरोपी की पहचान की जाएगी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी आवश्यक जानकारी मांगी जा सकती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल माध्यम से दी गई धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *