मधुबनी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला कोर्ट के वेबसाइट पर ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही गुरुवार शाम करीब चार बजे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। मधुबनी पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया। धमकी की सूचना पर पुलिस ने तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जांच के लिए मेटल डिटेक्टर, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया है। टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मधुबनी एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में जांच जारी है। कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच की जा रही एसपी योगेंद्र कुमार ने स्वयं सिविल कोर्ट पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उनके नेतृत्व में कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच की जा रही है। पुलिस की टीम इजलास के साथ-साथ सभी कोर्ट रूम में बारी-बारी से गहन तलाशी ले रही है। ईमेल के माध्यम से दी गई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी बताया जा रहा है कि कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी अरुण कुमार नामक व्यक्ति द्वारा ईमेल के माध्यम से दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए हैं और सभी स्थानों की गहनता से तलाशी ली जा रही है। धमकी के बाद जिला जज के नेतृत्व में सभी जजों कि आपात बैठक भी चल रही है। मधुबनी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला कोर्ट के वेबसाइट पर ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही गुरुवार शाम करीब चार बजे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। मधुबनी पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया। धमकी की सूचना पर पुलिस ने तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जांच के लिए मेटल डिटेक्टर, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया है। टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मधुबनी एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में जांच जारी है। कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच की जा रही एसपी योगेंद्र कुमार ने स्वयं सिविल कोर्ट पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उनके नेतृत्व में कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच की जा रही है। पुलिस की टीम इजलास के साथ-साथ सभी कोर्ट रूम में बारी-बारी से गहन तलाशी ले रही है। ईमेल के माध्यम से दी गई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी बताया जा रहा है कि कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी अरुण कुमार नामक व्यक्ति द्वारा ईमेल के माध्यम से दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए हैं और सभी स्थानों की गहनता से तलाशी ली जा रही है। धमकी के बाद जिला जज के नेतृत्व में सभी जजों कि आपात बैठक भी चल रही है।


