चंडीगढ़ के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल के जरिए आया मैसेज, करवाए स्कूल खाली

चंडीगढ़ के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल के जरिए आया मैसेज, करवाए स्कूल खाली

चंडीगढ़ में 26 जनवरी के बाद शहर के 5 प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। धमकी मिलने वाले स्कूलों में सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-16 का मॉडल स्कूल, सेक्टर-45 का सेंट स्टीफन स्कूल, सेक्टर-35 का मॉडल स्कूल और सेक्टर-19 का मॉडल स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही सभी स्कूलों को एहतियातन खाली करवा लिया गया। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गईं। स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है। अब तक किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु बरामद होने की सूचना नहीं है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने और धमकी की सच्चाई की जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है। इन स्कूलों को करवाया गया खाली चंडीगढ़ के सेक्टर 7 केबी डीएवी स्कूल और सेक्टर 47 मॉडल स्कूल और सेक्टर 22 मॉडल स्कूल और रिहान इंटरनेशनल स्कूल को खाली करवा दिया गया है और इसके अलावा विवेक हाई स्कूल सेक्टर 38 ने भी बच्चों की छुट्टी कर दी है। इन स्कूलों में पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *