बड़वानी में श्रीराम नवमी महापर्व के अवसर पर अंजड़ नाका स्थित श्री सांई शनैश्वर पशुपतिनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया गया। शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़वानी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार सुबह 7:30 बजे अभिषेक पूजन और श्रीराम महायज्ञ से हुई। इसके बाद 10:30 बजे पूर्णाहुति और महाआरती संपन्न की गई। महाआरती के पश्चात ही विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं को बफेट सिस्टम जरिए प्रसादी वितरित भंडारे में भोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की गई थी। श्रद्धालुओं को बफेट सिस्टम के माध्यम से प्रसाद वितरित किया गया। सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने समर्पण और अनुशासन के साथ भोजन परोसने का कार्य किया। इस दौरान विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जो सामाजिक समरसता का उदाहरण बना। इससे पहले, गुरुवार को मां गायत्री मंदिर से भगवान श्रीराम दरबार की भव्य शोभायात्रा और श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई थी। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा रानीपुरा, जैन मंदिर, रणजीत चौक, एमजी रोड और कारंजा चौराहा होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। देखिए तस्वीरें… पुष्प वर्षा से स्वागत, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय और खाद्य सामग्री की भी व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।


