रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | किशनगंज रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। भगवा ध्वज और जय श्री राम के नारों से शहर गुंजायमान रहा। गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ता गया।रामभक्तों की कारवां भी लंबी होती गयी।शोभा यात्रा रुईधासा के ऐतिहासिक मैदान से निकलकर डे मार्केट, अस्पताल रोड, गांधी चौक,भगत टोली रोड, फल चौक,नेमचंद रोड, महाबीर मार्ग,धर्मगंज,केलटेक ्स चौक होते हुए भूतनाथ गौशाला मन्दिर पहुंची।यहां महाप्रसाद का आयोजन किया गया था। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के साथ साथ श्री राम सेना और वीर शिवाजी सेना द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल महिला, पुरुष राम नाम के जयकारे लगाते आगे बढ़ते गए।गांधी चौक पर शोभा यात्रा में शामिल युवतियों ने पारंपरिक हथियारो के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शनी कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। किशनगंज आपसी सौहार्द और भाईचारगी का मिसाल प्रस्तुत करता रहा है। 77 प्रतिशत मुस्लिम बाहुल्य इलाके में यहां कभी साम्प्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ा ।बल्कि हर बार यहां दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के पर्व में पारस्परिक सहयोग देकर इस धरोहर को और मजबूत कर रहे हैं। शोभायात्रा में गांधी चौक पर मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग शामिल हो एक दूसरे को बधाई दी। शहर के गांधी चौक पर मराठी वेशभूषा में करतरब दिखाती युवतियां। गंगा जमुनी तहजीब का दिखा नजारा भास्कर न्यूज | किशनगंज रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। भगवा ध्वज और जय श्री राम के नारों से शहर गुंजायमान रहा। गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ता गया।रामभक्तों की कारवां भी लंबी होती गयी।शोभा यात्रा रुईधासा के ऐतिहासिक मैदान से निकलकर डे मार्केट, अस्पताल रोड, गांधी चौक,भगत टोली रोड, फल चौक,नेमचंद रोड, महाबीर मार्ग,धर्मगंज,केलटेक ्स चौक होते हुए भूतनाथ गौशाला मन्दिर पहुंची।यहां महाप्रसाद का आयोजन किया गया था। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के साथ साथ श्री राम सेना और वीर शिवाजी सेना द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल महिला, पुरुष राम नाम के जयकारे लगाते आगे बढ़ते गए।गांधी चौक पर शोभा यात्रा में शामिल युवतियों ने पारंपरिक हथियारो के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शनी कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। किशनगंज आपसी सौहार्द और भाईचारगी का मिसाल प्रस्तुत करता रहा है। 77 प्रतिशत मुस्लिम बाहुल्य इलाके में यहां कभी साम्प्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ा ।बल्कि हर बार यहां दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के पर्व में पारस्परिक सहयोग देकर इस धरोहर को और मजबूत कर रहे हैं। शोभायात्रा में गांधी चौक पर मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग शामिल हो एक दूसरे को बधाई दी। शहर के गांधी चौक पर मराठी वेशभूषा में करतरब दिखाती युवतियां। गंगा जमुनी तहजीब का दिखा नजारा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *