गोरखपुर में 19 अप्रैल को जिला कराटे प्रतियोगिता:गोल्ड जीतने वालों को स्टेट और नेशनल लेवल पर खेलने का मिलेगा मौका

गोरखपुर में 19 अप्रैल को जिला कराटे प्रतियोगिता:गोल्ड जीतने वालों को स्टेट और नेशनल लेवल पर खेलने का मिलेगा मौका

गोरखपुर कराटे एसोसिएशन की ओर से 19 अप्रैल को जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह मुकाबला ‘द गर्ग इवेंट’ में होगा, जिसमें जिले भर के छोटे-बड़े खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह है कि यहां गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे राज्य स्तरीय (स्टेट लेवल) प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम से खेलने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, जो खिलाड़ी स्टेट लेवल पर गोल्ड जीतेंगे, वे आगे चलकर नेशनल लेवल पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। हुनर को बढ़ावा देना मकसद
एसोसिएशन के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर के सभी कराटे खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। जिला कराटे संघ के अध्यक्ष महेश अग्रवाल और महासचिव अभिषेक जायसवाल ने बताया कि इस आयोजन का मकसद शहर के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए एक सही मंच देना है। खिलाड़ियों से ज्यादा संख्या में जुटने की अपील
आयोजकों ने जिले के सभी कराटे कोच और खिलाड़ियों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस प्रतियोगिता में शामिल हों। इससे न सिर्फ खिलाड़ियों को अपनी तैयारी परखने का मौका मिलेगा, बल्कि जिले के टॉप खिलाड़ियों की पहचान भी हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *