सिटी रिपोर्टर | जहानाबाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित होनेवाली इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश के लिए भी समय का निर्धारण किया गया है।डीईओ सरस्वती कुमारी ने बताया कि बोर्ड ने निर्धारित समय से ही परीक्षार्थियों को प्रवेश कराने का निर्देश दिया है। जिसमें कहा है कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह के 9:30 बजे से लेकर दोपहर के 12 :45 बजे तक ली जाएगी। जबकि, दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में एक घंटा पूर्व ही परीक्षार्थियों को अपने केन्द्र पर पहुंचना होगा और आधा घंटा पूर्व केन्द्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। पहली पाली में 8.30 बजे सुबह ही केन्द्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा और ठीक 09 बजे प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जाएगा। इसी प्रकार दूसरी पाली में 01 बजे दोपहर में केन्द्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। जबकि, 1.30 बजे अपराह्न में प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जाएगा। विलंब से पहुंचे परीक्षार्थियों को केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके कारण परीक्षा से वंचित होने की संपूर्ण जवाबदेही संबंधित परीक्षार्थी की होगी। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर लागू रहेगी निषेधाज्ञा डीईओ ने बताया कि इंटर परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों की 500 गज की परिधि में 163 बीएनएस के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। जिसके तहत केन्द्र के आसपास पांच या पांच से अधिक लोगों को एक स्थान पर जमा होने पर प्रतिबंध रहेगा। केन्द्र में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर प्रवेश नहीं करना है। मोबाइल या कैमरा से केन्द्र के अंदर फोटो नहीं लेनी है। कोई पदाधिकारी भी परीक्षा कक्षों में मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। वैसे ये आदेश विधि-व्यवस्था में तैनात दंडाधिकारी व पुलिस बलों पर लागू नहीं होगा। केन्द्रों के क्षेत्र में संचालित फोटो की दुकानें बंद रहेंगी। नकल करने या कराने में लिप्त पाए गए शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिटी रिपोर्टर | जहानाबाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित होनेवाली इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश के लिए भी समय का निर्धारण किया गया है।डीईओ सरस्वती कुमारी ने बताया कि बोर्ड ने निर्धारित समय से ही परीक्षार्थियों को प्रवेश कराने का निर्देश दिया है। जिसमें कहा है कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह के 9:30 बजे से लेकर दोपहर के 12 :45 बजे तक ली जाएगी। जबकि, दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में एक घंटा पूर्व ही परीक्षार्थियों को अपने केन्द्र पर पहुंचना होगा और आधा घंटा पूर्व केन्द्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। पहली पाली में 8.30 बजे सुबह ही केन्द्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा और ठीक 09 बजे प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जाएगा। इसी प्रकार दूसरी पाली में 01 बजे दोपहर में केन्द्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। जबकि, 1.30 बजे अपराह्न में प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जाएगा। विलंब से पहुंचे परीक्षार्थियों को केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके कारण परीक्षा से वंचित होने की संपूर्ण जवाबदेही संबंधित परीक्षार्थी की होगी। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर लागू रहेगी निषेधाज्ञा डीईओ ने बताया कि इंटर परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों की 500 गज की परिधि में 163 बीएनएस के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। जिसके तहत केन्द्र के आसपास पांच या पांच से अधिक लोगों को एक स्थान पर जमा होने पर प्रतिबंध रहेगा। केन्द्र में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर प्रवेश नहीं करना है। मोबाइल या कैमरा से केन्द्र के अंदर फोटो नहीं लेनी है। कोई पदाधिकारी भी परीक्षा कक्षों में मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। वैसे ये आदेश विधि-व्यवस्था में तैनात दंडाधिकारी व पुलिस बलों पर लागू नहीं होगा। केन्द्रों के क्षेत्र में संचालित फोटो की दुकानें बंद रहेंगी। नकल करने या कराने में लिप्त पाए गए शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


