IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है। सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को होगा। देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से IPL 2026 के पहले दिन फॉर्मल फंक्शन यानी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं करेगा।’ सैकिया ने आगे बताया, ‘बोर्ड IPL फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहा है।’ IPL 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा।’ भगदड़ में 11 लोगों की जान गई थी
4 जून 2025 को RCB ने पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद बेंगलुरू में विक्ट्री परेड निकाली गई, जिसमें स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले बार शाहरुख ने परफॉर्म किया था
IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुई थी। इसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था। दिशा पाटनी, श्रेया घोषाल और करण औजला ने इसमें परफॉर्मेंस किया। शाहरुख, विराट कोहली और रिंकू सिंह ने भी स्टेज पर डांस किया था। सेरेमनी के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया था। मैच से पहले दी जाएगी श्रद्धांजलि
RCB और KSCA ने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) लगाने और 11 सीटों को हमेशा खाली रखने का फैसला किया है। ये सीटें इंटरनेशनल मैच में भी उन 11 लोगों की याद में नहीं बेची जाएंगी। स्मारक पट्टिका को स्टेडियम के एंट्री गेट के पास लगाया जाएगा, ताकि यह जगह हमेशा श्रद्धांजलि का प्रतीक बनी रहे। IPL मैच से पहले पीड़ितों के नाम दिखाए जाएंगे और एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा। फिलहाल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है
आईपीएल 2026 के लिए फिलहाल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। इसकी वजह अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। इनमें 3 बंगाल, तमिलनाडु और असम शामिल हैं, जहां IPL मैच भी होने हैं। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… RCB सबसे महंगी IPL टीम:₹16.71 हजार करोड़ में आदित्य बिड़ला, टाइम्स ग्रुप समेत 4 कंपनियों ने खरीदा; राजस्थान रॉयल्स 15 हजार करोड़ में बिकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिक गई है। इसके साथ ही बेंगलुरु IPL की सबसे महंगी टीम बन गई। RCB टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। पूरी खबर
इस बार IPL की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:पिछले साल की भगदड़ के चलते BCCI का फैसला, फाइनल में ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी होगी


